Patna Opposition Meet: भाजपा सांसद सुशील मोदी ने शुक्रवार को पटना में होने वाली विपक्षी दलों की मेगा बैठक पर तंज कसा है। गुरुवार को उन्होंने कहा, ‘भ्रष्टाचार के आरोपी विपक्षी नेता गिरफ्तारी के डर से एक साथ आ गए हैं। अगले साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में बीजेपी बिहार में 40 सीटें जीतेगी। पीएम मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे।’
सुशील मोदी ने कहा, ‘कांग्रेस और राजद भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। उनके नेताओं को डर है कि अगर पीएम मोदी तीसरी बार सत्ता में लौटे तो उन सभी को सलाखों के पीछे डाल दिया जाएगा। गिरफ्तारी के डर से विपक्षी नेता एक साथ आ गए हैं।’ सुशील ने यह भी दावा किया शुक्रवार को मेगा बैठक के जरिए विपक्षी नेता जनता को एकता का संदेश नहीं दे पाएंगे।
आरजेडी के पास एक भी सांसद नहीं
बिहार को राजनीतिक उथल-पुथल का केंद्र बताते हुए भाजपा नेता सुशील मोदी ने कहा कि जिस पार्टी (राजद) के पास लोकसभा में एक भी सांसद नहीं है, वह उस पार्टी (भाजपा) को चुनौती देने के लिए मैदान में है जिसके निचले सदन (लोकसभा) में 303 सदस्य हैं।
परिवार को बचाने के लिए बुलाई बैठक
भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने 2019 के लोकसभा चुनावों में 353 सीटें हासिल कीं, जिसमें अकेले भाजपा ने 303 सीटें जीतीं। उन्होंने नाम लिए बिना कहा, ‘यह (विपक्षी बैठक) लोकतंत्र बचाने के लिए नहीं, बल्कि परिवार बचाने के लिए बुलाई गई है।’
ये नेता बैठक में होंगे शामिल
23 जून, शुक्रवार को पटना में विपक्षी नेताओं की बैठक में कांग्रेस नेता, सपा नेता अखिलेश यादव, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, एनसीपी नेता शरद पवार, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी प्रमुख महबूबा मुफ्ती, शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे शामिल होंगे।
बैठक का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ समान विचारधारा वाले विपक्षी दलों के एक साथ आने के लिए जमीन तैयार करना है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बैठक की अगुवाई कर रहे हैं। वे अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ सभी विपक्षी दलों को एक साथ लाने के प्रयासों का नेतृत्व कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Opposition Meeting: हम परिवार की तरह एकजुट होकर BJP से लड़ेंगे, लालू यादव से मुलाकात के बाद ममता ने भरी हुंकार
संबंधित खबरें
बिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
8 hrs agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
1 day agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
1 day ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
1 day ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
2 days agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
2 days agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
3 days agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
4 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
4 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines