BJP leader Sushil Kumar Modi On Bihar CM Nitish Kumar (सौरव कुमार): सीएम नीतीश कुमार के बयान के बाद भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी यह फैसला ले चुकी है कि अब भविष्य में नीतीश कुमार के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा और न ही पार्टी उनसे कोई सहयोग लेगी। सुशील कुमार मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार ने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं से प्रेम की जो बातें कही है वह सिर्फ लालू प्रसाद यादव और कांग्रेस के नेताओं को डराने के लिए बोले हैं।
राजद और कांग्रेस को डरा रहे हैं नीतीश कुमार
सुशील मोदी ने कहा है कि नीतीश कुमार इस तरह का बयान राजद और कांग्रेस को डराने के लिए दिया है। क्योंकि लोकसभा चुनाव में नीतीश कुमार राष्ट्रीय जनता दल से अधिक सीट बिहार में चाहते हैं। तो वहीं कांग्रेस से प्रधानमंत्री उम्मीदवार बनने के लिए आंख दिखा रहे हैं।
NDA में नो नीतीश कुमार की नो एंट्री (Sushil Kumar Modi On Nitish Kumar)
एनडीए में वापसी को लेकर सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि नीतीश कुमार के पास अब कोई वोट बैंक नहीं बचा है कि वह भारतीय जनता पार्टी को फायदा दिलवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का साथ आरसीपी सिंह, उपेंद्र कुशवाहा जीतन राम मांझी जैसे नेता छोड़कर चले गए अब उनके पास कुछ बचा नहीं है।
यह भी पढ़ेंः इश्क चढ़ा परवान और बंगाल से भगाकर लड़की को ले आया बिहार, सच्चाई जान लड़के के उड़ गए होश
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता सुशील मोदी ने कहा है कि बिहार में लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव हम उपेंद्र कुशवाहा, जीतन राम मांझी और चिराग पासवान के साथ मिलकर लड़ेंगे और जीतेंगे भी।
क्या बोले थे नीतीश कुमार
दरअसल, नीतीश कुमार मोतिहारी के महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए थे। जहां उन्होंने बीजेपी के नेताओं के साथ अपने रिश्तों को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा था जब तक हम जीवित रहेंगे, हमारी दोस्ती बीजेपी के नेताओं के साथ बनी रहेगी।
संबंधित खबरें
बिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
12 hrs agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
16 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
1 day agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
1 day agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
2 days agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
2 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
2 days agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
2 days agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
2 days agoबेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines