हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

पटना में BJP नेता की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों की ताबड़तोड़ फायरिंग

बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार रात बीजेपी नेता अजय शाह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के वक्त वे अपने घर के बाहर बने डेयरी बूथ पर थे। जिसका संचालन वे स्वयं करते थे।

विज्ञापन
पटना में बीजेपी नेता की देर रात हत्या

BJP leader Ajay Shah Murder in Patna:  राजधानी पटना में बीजेपी नेता अजय शाह की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना 13 अगस्त मंगलवार रात की है। जानकारी के अनुसार आलमगंज थाना क्षेत्र के बजंरगपुरी नहर के पास रात करीब 10 बजे इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया। हालांकि हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

सूचना के बाद मौके पर पटना सिटी एएसपी पहुंचे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। सिटी एएसपी शरथ आरएस ने बताया एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। इस संबंध में परिजनों का बयान भी लिया जा रहा है। शुरुआती जानकारी के अनुसार दो बदमाश बीजेपी नेता के डेयरी बूथ पर पहुंचे और कहासुनी के बाद उन्होंने फायरिंग कर दी।

परिजन हाॅस्पिटल लेकर पहुंचे

जानकारी के अनुसार गोली लगने के बाद अजय शाह जख्मी होकर जमीन पर गिर गए। परिजन उन्हें लेकर हाॅस्पिटल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने फिलहाल शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है। पुलिस आरोपियों की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ेंः डॉक्टरों ने प्रसव के दौरान तोड़ डाले नवजात के हाथ-पैर! बिहार के इस अस्पताल में मचा बवाल

पूछताछ कर रही पुलिस

मामले में पुलिस बीजेपी नेता के परिजनों से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि दो बदमाश बाइक पर सवार होकर आए। दोनों की बीजेपी नेता किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। इस दौरान बदमाशों ने बंदूक निकाली और बीजेपी नेता का शरीर गोलियों से छलनी कर दिया।

विज्ञापन

ये भी पढ़ेंः बिहार के वैशाली में एक और पुल टूटने की तस्वीर वायरल, 20 हजार लोगों का संपर्क टूटा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola