बिहार भाजपा का नीतीश सरकार पर हमला, कहा- जंगलराज लौटा, पार्टी कार्यकर्ता की मौत के लिए सीएम जिम्मेदार

Samrat Choudhary, patna news, bihar politics, BJP protest in patna, BJP leader dies in patna, nitish govt
विज्ञापन

Bihar Politics: बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। चौधरी ने नीतीश कुमार को पटना में विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेता की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया। गुरुवार को पत्रकारों को संबोधित करते हुए सम्राट चौधरी ने राज्य सरकार की जमकर निंदा की और इसे ‘जंगलराज रिटर्न’ बताया।

सम्राट चौधरी ने कहा कि यह सब कुर्सी कुमार (नीतीश कुमार) के कारण हुआ। मैं सीधे तौर पर आरोप लगा रहा हूं कि भाजपा नेता विजय सिंह की मौत नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के कारण हुई है। नीतीश बाबू, आपने उसकी हत्या कर दी। पार्टी के कई कार्यकर्ता ऐसे हैं जिन्हें चोटें आईं हैं।

Advertisment

शिक्षक भर्ती नीति के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे भाजपा नेता

बिहार सरकार की शिक्षक भर्ती नीति के खिलाफ भाजपा गुरुवार को पटना में विरोध प्रदर्शन कर रही थी। इस दौरान जहानाबाद के भाजपा नेता विजय सिंह की कथित तौर पर पुलिस लाठीचार्ज के दौरान मौत हो गई। बता दें कि नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार के खिलाफ और शिक्षकों की रिक्तियों को तुरंत भरने और अधिवास खंड को बहाल करने की मांग के समर्थन में भाजपा विरोध प्रदर्शन कर रही है।

सम्राट चौधरी ने कहा कि जब से नीतीश कुमार ममता बनर्जी के ‘संरक्षण’ में गए हैं, राज्य की स्थिति पश्चिम बंगाल जैसी हो गई है। उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी पार्टी बिहार सरकार के खिलाफ शुक्रवार को ‘काला दिवस’ मनाएगी। हमने राज्यपाल से समय मांगा है। पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल उन्हें पूरी घटना की जानकारी देगा। हम विधानसभा में सरकार से सवाल करेंगे कि प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज की अनुमति क्यों दी गई?

पटना जिला प्रशासन ने भाजपा के आरोपों का किया खंडन

उधर, पटना जिला प्रशासन ने भाजपा के आरोपों का खंडन करते हुए कहा है कि मृतक विरोध स्थल पर पहुँचा भी नहीं था। जहानाबाद के निज़ामुदीपुर के रहने वाले भरत प्रसाद चंद्रवंशी ने बताया कि वे लोग धरना स्थल पर पहुंचे भी नहीं थे कि वहां भगदड़ मच गयी और कई लोग वापस भाग रहे थे, इसी बीच विजय सिंह बेहोश होकर गिर गये। हम तुरंत उसे तारा अस्पताल ले गए। उन्हें एम्बुलेंस से पीएमसीएच ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने कुछ देर बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।’

विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन का हिस्सा रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने ट्विटर पर कहा कि भाजपा पुलिस अधिकारियों के खिलाफ हत्या की धारा के तहत मामला दर्ज कराएगी। उन्होंने भी कहा कि इस सबके लिए नीतीश कुमार जिम्मेदार हैं। सुशील मोदी ने कहा कि ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि पुलिस की ओर से किए गए लाठीचार्ज के कारण हमारी पार्टी के एक कार्यकर्ता की मृत्यु हो गई। हम पुलिस के खिलाफ हत्या का आरोप दर्ज कराएंगे।

चिराग पासवान ने भी भाजपा नेता की मौत के लिए नीतीश को जिम्मेदार बताया

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास पासवान) के प्रमुख चिराग पासवान ने मौत पर शोक व्यक्त करते हुए बिहार सरकार और सीएम नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा और उन्हें इस घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया।

विज्ञापन

चिराग पासवान ने कहा कि मैं अपनी पार्टी की ओर से बीजेपी कार्यकर्ता विजय सिंह की मौत पर शोक व्यक्त करता हूं… मैं नीतीश कुमार और बिहार सरकार से भी पूछना चाहता हूं कि उनकी मौत का जिम्मेदार कौन है? किसी को लाठी से पीट-पीटकर मार डाला गया…वो जो लोग राज्य सरकार के खिलाफ आवाज उठाते हैं उन्हें लाठी से चुप करा दिया जाता है…सीएम को जवाब देना चाहिए, वे इस मौत के लिए जिम्मेदार हैं।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ