Bisfi Election Result 2025 LIVE: बिस्फी से राजद के आसिफ अहमद जीते, 100771 वोट मिले, BJP को हार
Bisfi Election Result 2025 LIVE: बिहार में विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं. बिस्फी सीट पर राजद के आसिफ अहमद को जीत मिली है. उन्होंने वर्तमान बीजेपी विधायक को हरा दिया है.
Bisfi Election Result 2025 LIVE: बिहार की बिस्फी विधानसभा सीट से इस बार राजद उम्मीदवार आसिफ अहमद ने शानदार जीत दर्ज की है. उन्हें कुल1,00,771 वोट मिले, जिसके साथ उन्होंने भारी अंतर से बीजेपी उम्मीदवार को पछाड़ दिया है. यह जीत राजद के लिए मनोबल बढ़ाने वाली मानी जा रही है, जबकि बीजेपी के लिए बिस्फी में यह परिणाम बड़ा झटका साबित हुआ है.
बता दें कि बिस्फी विधानसभा सीट से NDA गठबंधन की तरफ से बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल को फिर से यहां से प्रत्याशी घोषित किया गया है. वे 2020 के चुनाव जीतकर विधायक बने थे. इससे पहले 2015 में राजद के फैयज अहमद जीते थे. महागठबंधन से राजद ने इस बार आसिफ अहमद को चुनाव लड़ने के लिए टिकट दिया है. हालांकि, इस सीट को मुस्लिम बहुल सीट माना जाता है लेकिन फिर भी भाजपा का वर्चस्व यहां बरकरार है. ऐसे में इस बार के नतीजों पर सबकी नजर रहेगी.
2020 में किसे कितने वोट मिले?
प्रत्याशी
पार्टी
वोट
हरिभूषण ठाकुर
बीजेपी
86,574 (जीत)
फैयाज अहमद
राजद
76,333 (हार)
2015 में किसे कितने वोट मिले?
प्रत्याशी
पार्टी
वोट
फैयाज अहमद
राजद
70,975 (जीत)
मनोज कुमार यादव (भोज पंडौल)
आरएलएसपी
35,650 (हार)
बिस्फी पर साल 2015 और 2020 के चुनावी आंकड़े
बिस्फी सीट पर बीते दो आम चुनावों के परिणाम अलग-अलग रहे हैं. 2020 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को जीत मिली थी. उस वक्त हरिभूषण ठाकुर को 86,574 वोट यानी 49.1 % वोटों के साथ जीत हासिल की थी. 2020 में राजद उम्मीदवार को 76,333 वोट मिले थे. साल 2015 में यहां से राजद उम्मीदवार फैयाज अहमद को जीत मिली थी. उन्हें तब 70,975 वोट मिले थे. दूसरे नंबर पर यहां आरएलपी के मनोज कुमार यादव (भोज पंडौल) रहे थे. उन्हें 35,650 वोट पड़े थे.
विज्ञापन
बिस्फी सीट के जातीय समीकरण
यह सीट मुस्लिम बहुल सीट है. बिस्फी पर करीब एक-तिहाई वोटर मुस्लिम समुदाय से आते हैं. माना जाता है कि वे भाजपा के समर्थक नहीं है. मगर फिर भी बीजेपी ने यहां मजबूती से किला गाढ़ा है. 2020 के विधानसभा चुनाव में कुल 3,28,098 पंजीकृत वोटर्स थे. इस प्रकार यहां 1,01,710 मुस्लिम वोटर (31%) और 36,156 अनुसूचित जाति वोटर (11.02%) है. माना जाता है कि यहां के मतदाता ग्रामीण इलाकों के ही है. शहरी वोटर्स की गिनती बिस्फी सीट पर शुन्य मानी जाती है.
LIVE UPDATES
Bisfi Election Result 2025 LIVE: आसिफ अहमद जीतेंगे या नहीं
Bisfi Election Result 2025 LIVE: राजद प्रत्याशी आसिफ अहमद के जीतने की संभावनाएं बढ़ रही हैं. बता दें कि बिस्फी एक मुस्लिम बहुल सीट भी है.
Bisfi Election Result 2025 LIVE: बिस्फी पर बदला समीकरण, बीजेपी को पीछे छोड़ आगे निकली राजद
Bisfi Election Result 2025 LIVE: बिस्फी पर राजद उम्मीदवार आसिफ अहमद आगे हो गए हैं.
Bisfi Election Result 2025 LIVE: बिस्फी पर BJP आगे
Bisfi Election Result 2025 LIVE: बिस्फी सीट पर बीजेपी को मिल रही है बढ़त, हरिभूषण ठाकुर रेस में आगे.
Bisfi Election Result 2025 LIVE: सभी सीटों पर काउंटिंग शुरू हो चुकी हैं
Bisfi Election Result 2025 LIVE: बिस्फी सीट के लिए भी वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है.
Bisfi Election Result 2025 LIVE: थोड़ी देर में आएगा रिजल्ट
Bisfi Election Result 2025 LIVE: बिहार की सभी 243 सीटों पर आज आएगा फैसला.
Bisfi Election Result 2025 LIVE: एक-तिहाई मुस्लिम वोटरों की इस सीट का फैसला होगा आज
Bisfi Election Result 2025 LIVE: बिस्फी मुस्लिम बहुल सीट है. इस बार यहां हरिभूषण ठाकुर और आसिफ अहमद के बीच मुकाबला होने वाला है.