बिहार के लोकप्रिय यूट्यूबर मनीष कश्यप जन सरोकार से जुड़े मुद्दों को उठाने के लिए जाने जाते हैं, उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बीजेपी ज्वाइन किया था। उस समय इसे एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम माना गया था, क्योंकि मनीष कश्यप की युवाओं में खास पकड़ है और वे तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों के मुद्दे को लेकर सुर्खियों में भी रहे थे। लेकिन अब, मनीष कश्यप ने बीजेपी से नाता तोड़ने का ऐलान किया है। न्यूज 24 को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कई बातें साफ की है।
मनीष कश्यप ने बीजेपी से नाता क्यों तोड़ा?
मनीष ने कहा कि बीजेपी में शामिल होने के बाद उन्हें कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई, न ही उनकी बातों को संगठन स्तर पर महत्व दिया गया। उन्होंने कहा कि वे जनता की समस्याएं लेकर आए थे, लेकिन पार्टी में उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लिया गया।मनीष का दावा है कि उन्हें चुनावी रणनीति के तहत केवल प्रचार और चेहरे के तौर पर इस्तेमाल किया गया, जबकि नीतिगत फैसलों में उनकी कोई भागीदारी नहीं रही।
क्या अब जन सुराज ज्वाइन करेंगे?
मनीष कश्यप ने प्रशांत किशोर की जन सुराज यात्रा की तारीफ की और संकेत दिए कि वे जल्द ही उससे जुड़ सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि “प्रशांत किशोर जमीन से जुड़े हुए हैं, वे आम जनता की बात करते हैं, और बिहार में वैकल्पिक राजनीति की जरूरत है।”
बीजेपी को कार्यकर्ताओं की नाराजगी झेलनी होगी
मनीष कश्यप ने कहा की बीजेपी को अपने कार्यकर्ताओ की नाराजगी झेलनी होंगी। कोई भी पार्टी कार्यकर्ताओ के दम पर होती है नेताओं के दम पर नहीं. मनीष कश्यप ने दवा किया को बिहार में इस बार नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं बनने जा रहे है यह लिख कर ले लीजिये। वहीं महागठबंधन के बारे में उन्होंने कहा कि वहां सीटों के लिए मारा मारी है। तेजशवी यादव को छोड़कर कोई दूसरा मुख्यमंत्री नहीं बन सकता है।
क्या प्रशांत किशोर अहंकारी है?
मनीष कश्यप ने कहा की क्या तेजस्वी यादव अहंकारी नहीं है क्या नरेंद्र मोदी अहंकारी नहीं है? मनीष कश्यप ने कहा की सभी पार्टी के नेता आपस में मिले है। जिसकी सत्ता होती है वो विपक्ष के लोगो को काम देता है ताकि गड़बड़ी होने पर आरोप भी विपक्ष पर ही लगे।
चनपटिया से लड़ेंगे चुनाव
मनीष कश्यप ने कहा की करीब एक साल तक बीजेपी में रहकर उन्होंने बहुत कुछ सीखा। लेकिन अब वो अपना रास्ता खुद तय करेंगे। ऑफर तो कई आ रहें है लेकिन अब पीछे नहीं हटेंगे। स्वाभिमान के साथ समझौता नहीं होगा। मनीष कश्यप ने कहा की वो पश्चिम चम्पारण के चनपटिया से चुनाव लड़ेंगे।
संबंधित खबरें
बिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
6 hrs agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
1 day agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
1 day ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
1 day ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
2 days agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
2 days agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
2 days agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
3 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
4 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines