हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बिहार की एक बाइक रैली में युवक ने लहराया हथियार, वीडियो वायरल होने पर तलाश में जुटी पुलिस

Sitamarhi News: बिहार के सीतामढ़ी में शनिवार को निकाली जा रही एक बाइक रैली में एक युवक द्वारा हथियार लहराने का मामला सामने आया है। इस मामले के दो वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहें हैं। जिसके बाद सीतामढ़ी पुलिस ने वायरल वीडियों का संज्ञान लिया है। पढ़िए सीतामढ़ी से आदित्यनंद आर्य की रिपोर्ट।

विज्ञापन
निकाली जा रही बाइक रैली

Sitamarhi News: बिहार के सीतामढ़ी में शनिवार को निकाली जा रही एक बाइक रैली में एक युवक द्वारा हथियार लहराने का मामला सामने आया है। इस मामले के दो वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहें हैं। जिसके बाद सीतामढ़ी पुलिस ने वायरल वीडियों का संज्ञान लेते हुए युवक के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और युवक की तलाश में जुट गई है।

दो वीडियो हुए वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो बिहार के सीतामढ़ी का बताया जा रहा है। वीडियों में दिखाई दे रहा है कि बाइक रैली के दौरान एक बाइक पर पीछे की तरफ बैठा एक युवक हाथ में हथियार लेकर लहराता हुआ दिखाई दे रहा है। इस दौरान युवक जिन्दाबाद-जिन्दाबाद के नारे भी लगा रहा है। इस पूरी घटना के दो वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। जिनमें एक वीडियो 26 सैकेंड का है और दूसरा वीडियो 1 मिनट का है।

युवक की तलाश में जुटी पुलिस

रैली के दौरान युवक द्वारा हथियार लहराने के वीडियो को कई लोगों ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट से पोस्ट किया है। वीडियो वायरल होने का मामला पुलिस अधिकारियों के सामने पहुंचा। वीडियो वायरल होने के बाद जिला पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि वीडियो की सत्यता की पुष्टि की जा रही है और हथियार लहराने वाले युवक की पहचान की प्रक्रिया जारी है। पुलिस ने आश्वासन दिया कि संबंधित युवक की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- ‘सड़क बन गई तो पुलिस…’, लालू प्रसाद यादव पर जेपी नड्डा का हमला; कार्यकर्ताओं से की ये अपील

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola