हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Bihar: शराब तस्कर को पकड़ने गई पुलिस को महिलाओं ने घेरा, धक्का-मुक्की करके तस्कर को छुड़ाया

Bihar Women Ruckus After Police Arrest Liquor Smuggler: बिहार के मोतिहारी में शराब तस्कर के घर छापेमारी करने गई पुलिस को ग्रामीणों और महिलाओं ने घेर लिया। इसके बाद महिलाओं ने धक्का-मुक्की करके पुलिस की हिरासत से तस्कर को भी छुड़ाया।

विज्ञापन

अरविन्द कुमार

Bihar Women Ruckus After Police Arrest Liquor Smuggler: बिहार के मोतिहारी से शराब बैन की सख्ती को लेकर हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शराब तस्कर को पकड़े जाने पर पुलिस के सामने ग्रामीणों ने पहले तो जमकर हंगामा किया। इसके बाद गांव की महिलाओं ने धक्का-मुक्की करके तस्कर को पुलिस की गिरफ्त से छुड़ाया। छापेमारी के दौरान पुलिस को मौके से 30 लीटर देसी शराब बरामद हुई है। पुलिस ने कहा कि दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस के महिलाओं ने की धक्का-मुक्की

यह घटना मोतिहारी के सुगौली थाना क्षेत्र के पजियरवा गांव की है। सूत्रों की सूचना पर बिहार पुलिस की एक टीम मोतिहारी के पजियरवा गांव में शराब की छापेमारी करने गई। लेकिन, जैसे ही पुलिस टीम यहां पहुंची, गांव के लोगों ने उन्हें घेर लिया और जमकर हंगामा किया। इतना ही नहीं, पुलिस ने जिस शराब तस्कर को गिरफ्तार किया था, महिलाओं ने धक्का-मुक्की करके उस तस्कर को छुड़वा लिया। पुलिस यहां शराब माफिया संजय पासवान के घर पर छापेमारी करने गई थी।

विज्ञापन

पुलिस की हिरासत से तस्कर को छुड़ाया

छापेमारी और तस्कर की गिरफ्तारी के दौरान महिलाओं ने पुलिस को घेर लिया और आरोपी संजय पासवान को पुलिस की हिरासत से छुड़ा लिया। हालांकि, पुलिस ने धैर्य रखते हुए हालात को कंट्रोल किया और मौके से 30 लीटर देसी शराब बरामद की। पुलिस की सूझबूझ से बड़ी घटना होने से टल गई।

यह भी पढ़ें: ‘जहां मिलेंगे बाबू सोना, तोड़ देंगे कोना कोना’ वेलेंटाइन डे पर पटना में लगे धमकी भरे बैनर

विज्ञापन

दोषियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

इस घटना का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को लेकर मोतिहारी के एसपी स्वर्ण प्रभात ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने साफ किया कि पुलिस से दुर्व्यवहार करने वाले और कानूनी कार्रवाई में बाधा डालने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। एसपी ने वीडियो की जांच के आदेश दिए हैं और दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola