बिहार में खनन विभाग की टीम पर हमला: बालू माफिया ने पीटने के बाद महिला अधिकारी को बेरहमी से घसीटा
Edited By Bhola Sharma

Bihar
Edited By Bhola Sharma

Bihar
Bihar Woman officer: पटना जिले के बिहटा कस्बे में सोमवार को अवैध बालू खनन में शामिल लोगों ने जमकर तांडव मचाया। बालू माफिया ने महिला खनन निरीक्षक (इंस्पेक्टर) पर हमला कर दिया। उनकी बेरहमी से पिटाई की और फिर उन्हें मैदान में घसीटा। खनन विभाग के कुछ अन्य कर्मचारी भी घायल हुए हैं। लोगों ने टीम पर पथराव भी कर दिया था। घटना का वीडियो भी सामने आया है।
पटना के एसपी ने बताया कि घटना के संंबंध में तीन एफआईआर दर्ज हुई है। 44 लोगों को पकड़ा गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी चल रही है।
https://twitter.com/ANI/status/1647966337191546880?s=20
खनन विभाग ने सोमवार को अवैध खनन के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। जानकारी के अनुसार, खनन विभाग को सोमवार की दोपहर 2 बजे बिहटा थाना इलाके के परेव गांव के पास ओवरलोडिंग ट्रकों के गुजरने की सूचना मिली थी। टीम जब मौके पर पहुंची तो पाया कि 150 ट्रक ओवरलोड हैं।
टीम कार्रवाई करने में जुटी थी, तभी बालू माफिया वहां पहुंच गए। आरोपियों ने टीम पर पथराव कर दिया। उनके साथ मारपीट की गई। इस बीच मौका पाकर ट्रक ड्राइवर मय वाहन मौके से फरार हो गए। जिला खनन अधिकारी और खनन निरीक्षक पर हमला कर दिया गया। इसी बीच महिला इंस्पेक्टर को एक बदमाश ने दबोच लिया और उन्हें बेरहमी से घसीटा। बवाल की सूचना पाकर पहुंची फोर्स ने टीम को छुड़ाया है।
पटना पश्चिम के एसपी राजेश कुमार ने बताया कि असामाजिक तत्वों के एक समूह ने एक जिला खनन अधिकारी पर तब हमला किया जब वह क्षेत्र में रेत खनन से संबंधित एक अभियान चला रही थी। 44 को गिरफ्तार किया गया है। जबकि जिला खनन अधिकारी और दो खनन निरीक्षकों सहित 3 घायल हुए हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: