Bihar: इश्क…नाजायज संबंध और प्रेमी की कॉन्ट्रैक्ट किलिंग…बिहार (Bihar) के सीतामढ़ी (Sitamarhi) में शुक्रवार को हुए एक हत्याकांड में सबकुछ है। इसका खुलासा हुआ तो हत्या कराने वाली महिला का पति भी कांप उठा।
पुलिस ने हत्याकांड में शामिल महिला, उसके एक साथी को गिरफ्तार किया है। एक किलर अभी फरार है।
21 फरवरी को मिली थी परवेज की लाश
एसपी हरकिशोर राय ने बताया कि सीतामढ़ी जिले के बेला थाना क्षेत्र के चांदी राजवाड़ा गांव में 21 फरवरी को मोहम्मद परवेज की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। इसकी जांच शुरू की गई तो हत्या क्यों हुई? किसने की? इसका जवाब नहीं मिल रहा था। इसके बाद सर्विलांस की मदद ली गई।
कॉल डिटेल से खुल गई अनीशा की पोल
डीएसपी सदर की अगुवाई टीम ने कॉल डिटेल की बारीकी से जांच शुरू की गई तो एक ऐसा नंबर मिला, जिस पर मृतक परवेज की सबसे ज्यादा बात हुई थी। आखिरी बार भी उसी नंबर पर उसकी बात हुई थी। वह नंबर अनीशा खातून का निकला।
6 सालों से चल रहा था प्रेम प्रसंग
अनीशा खातून से पूछताछ के लिए उसे रिमांड पर लिया गया। कड़ाई से पूछताछ में अनीशा टूट गई। उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। अनीशा ने बताया कि उसका मो परवेज से बीते 6 वर्षो से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसकी भनक लगने के बाद उसके पति ने उससे दूरी बना ली थी।
पति का विश्वास पाने के लिए दी सुपारी
पति के खोए विश्वास को दोबारा पाने के लिए उसने प्रेमी परवेज को ही ठिकाने लगाने का प्लान बना डाला। इसके लिए उसने मोहम्मद नबीजान और राकेश पटेल की मदद ली। हत्या करने के लिए दोनों को पैसे दिए। कितने पैसे दिए थे, इसका खुलासा पुलिस ने नहीं किया है।
बहाने से घर बुलाया, फिर गला रेतवाया
अनीशा ने पुलिस को बताया की 20 फरवरी को बहाने से प्रेमी परवेज को घर बुलाया। जहां उसके कहने पर दोनों किलर ने परवेज की गला रेत कर हत्या कर दी। हत्या के बाद धारदार हथियार हसूली को महादेव राय के बंसवारी में फेकवा दिया था। जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। इस हत्याकांड में स्थानीय चौकीदार और एक मीडियाकर्मी को आरोपित किया गया था। दोनों निर्दोष निकले।
सीतामढ़ी से आदित्यानंद की रिपोर्ट।
यह भी पढ़ें: Bihar: तमिलनाडु में बिहारियों के मुद्दे पर भड़के तेजस्वी यादव, बोले- मुंह पर देशभक्ति और दिल में घृणा रखते हैं भाजपाई
(Ambien)
संबंधित खबरें
छठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
21 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
1 day agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
1 day agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
1 day agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
1 day agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
2 days agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
3 days agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines