हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

परदेश जा रहा था पति, नाराज पत्नी ने कर दिया ऐसा कांड कि उजड़ गया पूरा परिवार

विज्ञापन
Bihar News

Aurangabad News (गणेश प्रसाद): बिहार में औरंगाबाद के ओबरा से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। पति के परदेश जाने की जिद से नाराज पत्नी ने अपनी दो बेटियों को जहर दे दिया। इसके बाद खुद भी खा लिया। दोनों बच्चियों की जहर खाने के कुछ देर बाद मौत हो गई। जबकि महिला को रोहतास जिले के जमुहार स्थित एक प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया। रिपोर्ट के अनुसार महिला ने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल महिला के इस आत्मघाती कदम से पूरा परिवार उजड़ गया। पति का रो-रोकर बुरा हाल है।

बाहर जाकर नौकरी करना चाहता था पति

ओबरा बाजार के आजाद मुहल्ला निवासी रूस्तम अली बाहर जाकर नौकरी करना चाहता था। इस बात को लेकर उसका पत्नी सितारा परवीन के साथ कुछ दिन पहले विवाद हुआ था। इस विवाद के बाद दोनों के संबंध तनावपूर्ण चल रहे थे। इसी बीच मंगलवार की दोपहर रूस्तम किसी काम से बाहर निकला। पति के बाहर जाते ही पहले तो पत्नी ने अपनी दो मासूम बेटियों सना (3वर्ष) और शिफा (15माह) को जहर दे दिया। बाद में खुद भी जहर खा लिया।

Bihar News

विज्ञापन

जहर देने से दोनों मासूम बच्चियों की मौत

जहर देने के बाद दोनों मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं, मां की हालत गंभीर हो गई। मामले की जानकारी होते ही पास पड़ोस के लोगो ने महिला को इलाज के लिए ओबरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। जिंदगी और मौत के बीच झूल रही महिला-परिजन महिला को इलाज के लिए रोहतास जिले के जमुहार स्थित एक निजी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई।

पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

वहीं मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची ओबरा थाना की पुलिस ने दोनों मासूम बालिकाओं के शव को कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल लाया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: G20 से अमेरिका लौटते ही मुश्किल में फंसे बाइडेन, महाभियोग को मिली मंजूरी, जानें क्या हैं आरोप?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola