Kacchi Dargah-Vidupur 6 Lane Bridge: बिहार के विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर पर खास ध्यान दे रही है। इसके लिए सड़कों के नेटवर्क को भी राज्य में मजबूत किया जा रहा है। इसी के तहत नए साल में जेपी गंगा पथ का दीदारगंज तक विस्तार होगा। मरीन ड्राइव (JP Ganga Path) में गायघाट से कंगनघाट तक का कंस्ट्रक्शन पूरा हो चुका है।
इस साल कंगनघाट से कच्ची दरगाह का काम पूरा हो जाएगा। इसके साथ ही दीघा से कच्ची दरगाह के बीच बनने वाले जेपी सेतु का काम कंप्लीट हो जाएगा। इसके पूरा होने पर इस सेतु का कोइलवर से कर्जन के बीच विस्तार किया जाना है जिसकी डीपीआर बनाई जा रही है।
पटना से नोर्थ बिहार को जोड़ने के लिए बन रहा कच्ची दरगाह-विदुपुर 6 लेन पुल भी चालू होगा। बिहार एनिमल साइंस यूनिवर्सिटी कैंपस से नई बाईपास रोड की सौगात मिलेगी। कॉम्फेड और बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (Birla Institute of Technology) के साइड से हवाई अड्डा थाना को जाएगी।
वहीं, दानापुर के हाथीखाना मोड़ से चांदमारी गांव तक 2 लेन की नई सड़क से आना-जाना शुरू हो जाएगा। वहीं, सिपारा-महुली एलिवेटेड भी शुरू होगा। इसके लिए मीठापुर स्थित भूपतिपुर के सामने अप रैंप का कंस्ट्रक्शन किया जा रहा है। इसके पूरा होते ही एलिवेटेड को चालू किया जाएगा।
जाम से मिलेगी मुक्ति
मल्टीमॉडल हब में 33 बस और 271 चार पहिया वाहन के पार्किंग की सुविधा है। जंक्शन के सामने बने सब-से लोग लिफ्ट, एस्केलेटर, ट्रैवलेटर, सीढ़ी और रैंप की मदद से मल्टीमॉडल हब में पहुंच सकेंगे। मल्टीमॉडल हब ग्राउंड फ्लोर सहित चार मंजिला है। यहां इलेक्ट्रिक बसों के चार्जिंग की भी फैसिलिटी होगी। इसके शुरू होते ही पटना जंक्शन पर लगने वाले भीषण जाम से राहत मिलेगी।
मार्च में तैयार होगा अशोक राजपथ
अंडर कंस्ट्रक्शन डबल डेकर पुल मार्च में शुरू हो जाएगा, जिससे आम लोगों को ट्रैफिक से राहत मिलेगी। वहीं, पीएमसीएच जाने वाले मरीजों को भी लाभ मिलेगा। डबल डेकर पुल के दोनों फ्लोर में संपर्क पथ समेत 3770 मीटर लंबे पुल का कंस्ट्रक्शन किया जा रहा है। जिसके पहले तल में संपर्क पथ सहित पुल का कंस्ट्रक्शन लगभग 1500 मीटर और दूसरे तल में 2270 मीटर लंबा होना है। इसके साथ ही पुल के पहले फ्लोर पर दो और दूसरे तल पर तीन संपर्क पथ का कंस्ट्रक्शन होना है।
पहले फ्लोर को जोड़ने के लिए बीएन कॉलेज के पास 130 मीटर और पटना कॉलेज के पास 97 मीटर लंबे संपर्क पथ का कंस्ट्रक्शन कर लिया गया है। वहीं, दूसरे तल के लिए कारगिल चौक के सामने 80 मीटर, पटना विश्वविद्यालय सह कृष्णा घाट के सामने 76 मीटर और साइंस कॉलेज के पास 117 मीटर के संपर्क पथ का कंस्ट्रक्शन होना है, जिसमें पटना यूनिवर्सिटी सह कृष्णा घाट के पास संपर्क पथ बन कर तैयार है।
ये भी पढ़ें- बिहार में जल्द Cyber Cell बनाने की तैयारी, पटना में खुलेंगे 4 थाने
संबंधित खबरें
बिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
9 hrs agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
11 hrs agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
1 day agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
1 day agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
1 day agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
1 day agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines