बिहार: तत्काल टिकट के लिए लाइन तोड़ने का विरोध किया तो युवक पर कर दी फायरिंग
Edited By Pushpendra Sharma

Edited By Pushpendra Sharma

नई दिल्ली: पटना के बिहटा रेलवे स्टेशन पर रविवार को सनसनी मच गई। तत्काल टिकट के लिए लाइन में लगने का विरोध करने पर अज्ञात लोगों ने गोली मारकर एक व्यक्ति को घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार, बिहटा रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर पर रविवार को तत्काल टिकट के लिए काफी भीड़ थी।
इसी बीच काउंटर पर कतार बनाए रखने को लेकर लोगों में झड़प हो गई। बात इतनी बिगड़ गई कि अज्ञात लोगों ने शख्स पर फायरिंग कर दी। फायरिंग की घटना में एक युवक घायल हो गया।
बिहटा रेलवे थाने के अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार घायल की पहचान बिहटा निवासी मुदरीश खान (25) के रूप में हुई है। घटना के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। अधिकारी ने कहा, “घायल युवक का बयान लिया गया है। अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।” जांच चल रही है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: