बिहार के 24 जिलों में भीषण गर्मी का अलर्ट, जानें कब आएगी बारिश, पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

इन दिनों बिहार में मौसम का मिजाज काफी बदला हुआ है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान के अनुसार आज राज्य के कई जिलों में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना जताई है। वहीं, कुछ जिलों में तेज बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।

Bihar Weather today (8)

बिहार में इन दिनों मौसम अपना दोहरा रूप दिखा रहा है। जहां राज्य के कुछ हिस्सों में तेज बारिश के साथ बिजली गिर रही है, वहीं कुछ जिलों में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। बीते दिनों मौसम का कुछ ऐसा मिजाज देखने को मिला था। इसी मौसम विभाग ने 15 मई का भी पूर्वानुमान जारी कर दिया है, जिसके अनुसार राज्य के 24 जिलों में आज भीषण गर्मी की चेतावनी दी गई है। वहीं, 14 जिलों में तेज बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में भीषण गर्मी का अलर्ट

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 3 दिनों तक राज्य के तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। हालांकि, इसके बाद राज्य के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट देखी जा सकती है। IMD के अनुसार 15 मई 2025 को बिहार के पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण, गोपालगंज, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगुसराय, लखीसराय, जहानाबाद, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया जिले में भीषण गर्मी रहने की संभावना है। इसके साथ ही IMD की तरफ से पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण, गोपालगंज और राज्य के पूरे दक्षिण भाग में भीषण गर्मी और लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यहां होगी तेज बारिश

इसके अलावा IMD ने सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया और कटिहार में बिजली गिरने के साथ तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान इन जिलों में हवाएं 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी।

कैसा होगा राज्य का तापमान?

मौसम विभाग के अनुसार, बिहार के पश्चिमी चंपारण, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, बेगुसराय, लखीसराय, नवादा, जहानाबाद, भागलपुर, बांका, मुंगेर, खगड़िया, जमुई और गोपालगंज जिले में तापमान 40-42 डिग्री के बीच रहने वाला है। इसके अलावा सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर और समस्तीपुर जिले में तापमान 38-40 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। वहीं, किशनगंज, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, अररिया, पूर्णिया और कटिहार जिले में तापमान 34-36 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ