हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

बिहार के 19 जिलों में बरसेंगे बादल और चमकेगी बिजली; IMD ने बताया कैसा होगा अगले 5 दिनों का मौसम

बिहार के मौसम को लेकर मौसम विभाग की तरफ से पूर्वानुमान जारी किया गया है। इसमें IMD ने बताया कि राज्य में अगले 5 दिनों का मौसम कैसा होगा।

विज्ञापन

बिहार में इन दिनों बेमौसम बरसात ने मानसून शुरू होने से पहले ही लोगों को मानसून का एहसास करवा दिया है। बिहार के कई हिस्सों में बारिश के साथ बिजली और ओले भी गिर रहे हैं। हालांकि, इसके साथ ही उन क्षेत्रों में तापमान भी बढ़ा है, यहां मौसम शुष्क है। इसी बीच मौसम विभाग ने बताया कि राज्य में 24 घंटे के बाद 4-6 डिग्री तक तापमान बढ़ने की उम्मीद है। इसके साथ ही IMD ने राज्य के अगले 5 दिनों के मौसम का हाल बताया है।

इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 24 घंटे तक राज्य के तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। लेकिन इसके बाद अगले 5 दिनों तक तापमान में 4-6 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि की संभावना है। IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, 6 मई को राज्य के पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, हरसा, पूर्णिया और कटिहार में बारिश होने की संभावना जताई है। इसके अलावा IMD ने पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज जिलों में बारिश होने और बिजली चमकने का येलो अलर्ट भी जारी किया है। इस दौरान इन जिलों में हवा 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: बिहार की इस शादी में दूल्हा-दुल्हन ने लिए 8 वचन; डिजिटल साइन करके लिया संकल्प

कैसा होगा अगले 5 दिनों का मौसम

इसके अलावा, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगुसराय, लखीसराय, जहानाबाद, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया जिले में मौसम शुष्क रहेगा। इसके साथ ही मौसम विभाग ने बताया कि अगले 5 दिनों तक राज्य के ज्यादातर जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola