हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

बिहार के 16 जिलों में बारिश का अलर्ट, 7 जिलों में गर्मी की चेतावनी, पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

बिहार में मौसम ने एक बार फिर से करवट ली है। इसकी वजह से बिहार में मौसम का दोहरा रूप देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग की तरफ से राज्य के 16 जिलों में बारिश का अलर्ट है और 7 जिलों में गर्मी का अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन

बिहार में एक बार फिर से मौसम ने अपना मिजाज बदल लिया है। भीषण गर्मी और लू के बीच बीते दिन कई इलाकों में काफी बारिश हुई। इसके अलावा कई जिलों में बारिश के साथ बिजली भी गिरी। हालांकि, राज्य के कई हिस्सों में गर्मी रही, लेकिन तापमान में गिरावट आई थी। इसी बीच मौसम विभाग की ओर से आज के मौसम का पूर्वानुमान जारी किया गया है। IMD के अनुसार आज राज्य के ज्यादातर हिस्सों में भारी बारिश होगी और साथ बिजली भी गिर सकती है। इसके अलावा IMD ने कुछ जिलों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया था।

इन जिलों में आज बरसेंगे बादल

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 14 मई 2025 को बिहार के कई जिलों में भारी बारिश होगी और बिजली गिरेगी। IMD के अनुसार राज्य के पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगुसराय, लखीसराय, जहानाबाद, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया जिले में बारिश होने की पूरी संभावना है। IMD की मानें तो राज्य में मौसम का ये मिजाज 19 मई 2025 तक रहने वाला है। वहीं, IMD ने पूर्णिया, सुपौल, अररिया और किशनगंज जिले में बारिश और बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही IMD ने सारण, सीवान, पटना, गया, नालंदा, जहानाबाद और वैशाली जिले के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें: शहीद मोहम्मद इम्तियाज के परिवार को मिलेंगे 50 लाख रुपये, बिहार सरकार का बड़ा ऐलान

कैसा रहेगा आज का तापमान?

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी चंपारण, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, गया, नालंदा, शेखपुरा, बेगुसराय, लखीसराय, नवादा, जहानाबाद, भागलपुर, बांका, मुंगेर, खगड़िया और जमुई जिले का अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री और न्यूनतम 26-30 डिग्री के रहने की उम्मीद है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें