बिहार में इस समय बेमौसम लोगों को भीषण गर्मी से राहत दे रही है। हालांकि, कई क्षेत्रों में आंधी के साथ बारिश हो रही है। इसी के साथ राज्य के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। इसके अलावा राज्य के कई जिलों में हवा की रफ्तार भी बढ़ी है। इसी बीच मौसम विभाग की तरफ से आज के मौसम का पूर्वानुमान जारी कर दिया गया है। वहीं, IMD ने राज्य के 24 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसके अलावा कई जिलों में भारी बारिश, बिजली गिरने और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।
भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार राज्य में अगले 3 दिन तक तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा। इसके बाद राज्य में तापमान 2-3 डिग्री तक बढ़ने की उम्मीद है। इसके अलावा IMD के अनुसार, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, जफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया जिले में भारी बारिश होने का अनुमान है। वहीं, IMD ने सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया और कटिहार में गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
बिजली चमकने का अलर्ट
इसके साथ ही IMD ने राज्य के पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर और मधुबनी जिलों में बिजली चमकने और 30-40 किमी/घंटा तेज हवा चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, किशनगंज, कटिहार और पूर्णिया जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
यह भी पढ़ें: Bihar Weather News: 24 जिलों में भीषण गर्मी और लू, जानें कब होगी बारिश? पढ़ें IMD का अपडेट
कैसा रहेगा जिलों का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार राज्य के पश्चिमी चंपारण, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण, भागलपुर, बांका, मुंगेर, खगड़िया, जमुई और गोपालगंज जिले में तापमान 32-34 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है। इसके अलावा सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, किशनगंज, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, अररिया, पूर्णिया और कटिहार जिले में 30-32 डिग्री के बीच तापमान रहने की उम्मीद है। वहीं बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और अरवल जिले में तापमान 38-40 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। इसके साथ ही पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, बेगुसराय, लखीसराय, नवादा और जहानाबाद जिले में तापमान 34-36 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
संबंधित खबरें
बिहार विधान परिषद में भर्ती विवाद, सौ से ज्यादा कर्मचारियों की एंट्री बंद
5 hrs agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
6 hrs agoपटना में 3 शूटर मुठभेड़ में ढेर, भड़के लोगों का हंगामा, पुलिस का लाठीचार्ज
10 hrs ago8 महीने से सैलरी न मिलने पर कटोरा लेकर मांगी भीख मांगने बैठी सरकारी अधिकारी
1 day agoपटना के कोल्ड स्टोरेज में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, एक्सपायर सामान बरामद
1 day agoचार बैग से निकला 10 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर दो महिलाएं गिरफ्तार
1 day agoबिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
2 days agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
2 days agoपटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
2 days agoबिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines