बिहार में इन दिनों मौसम अपना दोहरा रूप दिखा रहा है। मौसम विभाग की तरफ से पिछले कुछ दिनों से राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया जा रहा है। वहीं, कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी और लू का अलर्ट जारी किया गया है। आज भी मौसम विभाग ने बिहार के 24 जिलों में भीषण गर्मी और लू को लेकर चेतावनी जारी की है। वहीं, 14 जिलों में तेज बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान राज्य के तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है।
इन जिलों में लू का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में अगले 72 घंटों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। हालांकि इसके बाद अगले 3 दिन तक तापमान में 2-3 डिग्री तक की वृद्धि देखी जा सकती है। IMD के पूर्वानुमान के अनुसार 16 मई को बिहार के पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण, गोपालगंज, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगुसराय, लखीसराय, जहानाबाद, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया जिले में अधिक तापमान के साथ भीषण पड़ने की संभावना है। इसके साथ ही IMD ने इन जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट भी जारी किया है।
इन जिलों में तेज बारिश का अलर्ट
इसके अलावा IMD ने सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया और कटिहार जिले में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
यह भी पढ़ें:बिहार के 24 जिलों में भीषण गर्मी का अलर्ट, जानें कब आएगी बारिश, पढ़ें IMD का ताजा अपडेट
राज्य के शहरों का तापमान
IMD के पूर्वानुमान के अनुसार 16 मई 2025 को बिहार के भागलपुर, बांका, मुंगेर, खगड़िया, जमुई, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, बेगुसराय, लखीसराय, नवादा, जहानाबाद, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, पश्चिमी चंपारण, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण और गोपालगंज जिले में तापमान 40-42 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है। वहीं, किशनगंज, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, अररिया, पूर्णिया और कटिहार जिले में तापमान 36-38 डिग्री के रहने का अनुमान है। इसके अलावा सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर जिले में तापमान 38-40 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।
संबंधित खबरें
Bihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
15 hrs agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
15 hrs agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
17 hrs agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
18 hrs agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
1 day agoबेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
2 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
2 days agoजीविका से जुड़कर मीना बनीं आत्मनिर्भर, केक कारोबार से संवारा भविष्य
3 days agoबिहार में मेडिकल कॉलेजों के लिए PPP मॉडल
4 days agoबिहार में 1 नवंबर से शुरू होगी धान खरीद, तय हो गया MSP रेट
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines