Bihar Weather Update: देश में एक तरफ जहां होली के बाद बारिश से मौसम में नर्मी देखने को मिली, तो दूसरी तरफ बिहार का तापमान इस महीने लगातार बढ़ा है। लेकिन एक बार फिर से बिहार का मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने राज्य में यलो अलर्ट जारी किया है। जिसमें आज कई जिलों में बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम में बदलाव सुबह से ही देखने को मिलेगा। आज दिन में सूरज की गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। पढ़िए आज बिहार के किन जिलों में बारिश क अलर्ट जारी किया गया है?
आज कैसा रहेगा मौसम?
देसभर में मौसम बदल रहा है, पहाड़ी इलाकों में बारिश बर्फबारी और कई राज्यों में भारी बारिश देखने को मिल रही है। जिसका असर बिहार के मौसम पर भी पड़ रहा है। मौसम विभाग ने आज बिहार के औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, जहानाबाद, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, भागतपुर, मुंगेर, बेगूसराय और खगड़िया के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने कुछ हिस्सों में अगले एक से तीन घंटे में हल्के से मध्यम मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना जताई गई है। बीते दिन बांका में सर्वाधिक तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
ये भी पढ़ें: बिहार में कब से बदलेगा मौसम? 12 जिलों में बारिश का अलर्ट, पढ़ें IMD का अपडेट
तापमान में गिरावट
मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए भी अपडेट दिया है। जिसमें बताया गया कि बिहार के कई जिलों में बादल छाए हुए हैं। इस दौरान कुछ हिस्सों में बारिश भी रिकॉर्ड की गई। आने वाले दिनों में राज्य का तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक कम हो सकता है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ 19 मार्च से एक्टिव होगा, जिससे पश्चिमी हिमालय क्षेत्र पर प्रभाव पड़ेगा। इसका असर 21 और 22 मार्च को बिहार के दक्षिण पश्चिम और दक्षिण मध्य बिहार पर पड़ सकता है, जिसके चलते कई जिलों में हल्की बारिश होनी की संभावना है।
सतर्क और सावधान रहने की सलाह
मौसम विभाग ने बदलते मौसम को देखते हुए लोगों के लिए सलाह भी जारी की है। जिसमें जनता से आग्रह किया गया है कि वह सतर्क और सावधान रहें। अगर आप खुले में हो तो जल्द से जल्द किसी पक्के मकान में चले जाएं। इस दौरान ऊंचे पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है। इसके अलावा, जब तक मौसम सामान्य न हो जाए तब तक किसानों को अपने खेतों में न जाने के लिए कहा गया है।
ये भी पढ़ें: आज ही के दिन ताइवान में आया था 6.8 तीव्रता वाला भूकंप, 119 साल बाद भी नहीं भरे घाव
संबंधित खबरें
Bihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
16 hrs agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
16 hrs agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
18 hrs agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
19 hrs agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
1 day agoबेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
2 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
3 days agoजीविका से जुड़कर मीना बनीं आत्मनिर्भर, केक कारोबार से संवारा भविष्य
3 days agoबिहार में मेडिकल कॉलेजों के लिए PPP मॉडल
4 days agoबिहार में 1 नवंबर से शुरू होगी धान खरीद, तय हो गया MSP रेट
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines