हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बिहार में 4 दिन तक 8 जिलों का लुढ़केगा पारा, बरसेंगे बादल, पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

बिहार में आने वाले 4 दिनों में तापमान में कमी देखी जा सकती है, क्योंकि आज से राज्य के कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान बारिश, ओले और आंधी के चलते तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकती है।

विज्ञापन

बिहार में दिन का पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच रहा है, लेकिन राज्य में आज से मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने आज से लेकर 11 अप्रैल तक के लिए अलर्ट जारी किया है। आज कई जिलों में बादल छाए रहेंगे। साथ ही इस दौरान बारिश, ओले और आंधी होने की भी संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार के ज्यादातर जिलों में 10 से 30 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी। जानिए किन जिलों में मौसम बदलने वाला है?

आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने बिहार में 7 अप्रैल से 11 अप्रैल तक बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान बारिश के साथ मेघगर्जन, वज्रपात और आंधी की भी संभावना जताई गई है। आज कई जिलों में 40-50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, बारिश का सिलसिला 7 से 11 अप्रैल 2025 के बीच देखने को मिलेगा। जिन जिलों में आज ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है, उनमें किशनगंज, अररिया, सुपौल, पूर्णिया, दरभंगा एवं मधुबनी जिले शामिल हैं। वहीं, जिन जिलों में बारिश होने की संभावना है, उनमें पूर्णिया, भागलपुर, कटिहार, गया, नवादा, जहानाबाद, मुंगेर और पटना का नाम शामिल है।

ये भी पढ़ें: BJP नेता की बेटी पर एसिड अटैक, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती; इलाके में मची सनसनी

विज्ञापन

बीते दिन कितना रहा तापमान?

बीते दिन बिहार में अधिकतम तापमान गोपालगंज में 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा, वाल्मिकीनगर 38(0), गोपालगंज 40.8(1.3), मोतिहारी 39.8(1.2), पुपरी 37.8(2.3), जिरादेई 38.1(0.3), मुजफ्फरपुर 37(-0.4), छपरा 38.2(0.6), वैशाली 38(0.4), मधुबनी 35.9(-0.9), दरभंगा 38.2(0.2), समस्तीपुर 36.8(0.3), सुपौल 36.3 (-2.1), मधेपुरा 23.6 (-2.7), फारबिसगंज 35.6 (1.2) , अररिया 33 (-1.5), पूर्णिया 34.2 (-3,2) , बक्सर 40.6 (3.5) , भोजपुर 39.2 (1.5) , पटना 39.2(0.2) , बेगुसराय 38.6 (0) , अगवानपुर 36.7 (0.3) , खगड़िया 3 (1.3), मुंगेर 5.7(-2.3), भागलपुर 36.1 (-2.5) , कटिहार 32.1 (-3.4) , सासाराम 29.6 (2) , अरवल 38.3 (0.6) , डेहरी 40.6 (0.8) , औरंगाबाद 39.8 (1) , गया 40.2 (0.7) , जमुई 38.6 (0.9) और बांका में 37.6 (-1) डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


ये भी पढ़ें: पटना में व्यापारी के घर से करोड़ों की लूट, हथियार के बल पर वारदात को दिया अंजाम

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola