Bihar Weather Update: बिहार में अभी भी ज्यादातर जगह पर मौसम शुष्क है। लेकिन कई पहाड़ी इलाकों में बादलों की आवाजाही देखने को मिल रही है। जिससे ठंड का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी हवाएं धीमी गति से चल रही हैं, जिसकी वजह से अभी कड़ाके की सर्दी नहीं देखने को मिल रही है। जैसे ही हवा की गति तेज होगी वैसे ही मौसम में ठंडक बढ़ जाएगी। जानिए 13 नवंबर को बिहार का मौसम कैसा रहेगा।
कहां पर हो सकती है बारिश?
बिहार में छठ पूजा के बाद से ही मौसम में बदलाव के कयास लगाए जा रहे हैं। मौसम विभाग ने भी 7 दिनों तक राज्य के कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। बिहार में 11 से 18 नवंबर तक होने का अनुमान है। वहीं, बिहार में कई इलाकों में अभी भी मौसम शुष्क बना रहेगा।
ये भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में पहली धुंध छाई, 10 राज्यों में घने कोहरे की चेतावनी, जानें किन 6 राज्यों में बरसेंगे बादल?
इन इलाकों में मधुबनी किशनगंज, सुपौल, अररिया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सारण, समस्तीपुर, वैशाली, बक्सर, भोजपुर, पटना, अरवल, नालंदा, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, खगरिया, बेगूसराय, भागलपुर, जहानाबाद, शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर, कैमूर (भभुआ), रोहतास, बांका, औरंगाबाद, नवादा, जमुई और गया का नाम शामिल हैं।
कहां कितना कम हुआ तापमान?
पिछले 24 घंटे का बात करें तो मधेपुरा 29.9(-1.6), गोपालगंज 30.8(-0.2), मोतिहारी 30.4(-1.4), पुपारी 29.8(-0.9), मधुबनी 29.8(-4.3), दरभंगा 31.5(-1.3), सुपौल 30.7(-2.1), मधेपुरा 29.9(-1.6), फारबिसगंज 31.2(-1.2), किशनगंज 30.5(-1.5), जिरादेई 31.6(0) में कोई बदलाव नहीं, मुजफ्फरपुर 28.8(-0.4), छपरा 31.2(-0.3), वैशाली 30.4(-0.4), पूसा 29.8(-0.7), अगवानपुर 30.3(-0.2), पूर्णिया 31.8(-1), बक्सर 31.1(0.5), सासाराम 1.3(1.3), भोजपुर 31.2(0.1), पटना 30.5(-0.2), बेगुसराय 31(-2.2), मुंगेर 29.9(-1.7), भागलपुर 30.4(-0.8), कटिहार 31.6(-0.2), डेहरी 29.6(0.8), अरवल 20.8(0.1), नालन्दा(राजगीर 31.8(-0.3), शेखपुरा 30.5(-1) और बांका में 29.5(0) किसी तरह का कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया। बिहार में सबसे ज्यादा तापमान पूर्णिया और राजगीर में 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
संबंधित खबरें
JDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
3 hrs agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
4 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
10 hrs ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
1 day agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
1 day agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
2 days agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
3 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
3 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 days agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines