---विज्ञापन---

बिहार angle-right

Bihar Weather: बिहार में अभी और सर्दी का इंतजार! 12 जिलों में कैसा रहेगा मौसम, पढ़िए IMD का अलर्ट

Bihar Weather: देश के कई इलाकों में मौसम बदलना शुरू हो गया है। भारत मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बारिश के साथ सर्दी का अलर्ट जारी किया है। जानिए बिहार में कब से मौसम बदलेगा?

---विज्ञापन---

Bihar Weather: बिहार के लोगों को बेसब्री से सर्दी का इंतजार है। हालांकि इस बार नवंबर के महीने में पिछले साल के मुकाबले ठंड कम है। अभी केवल सुबह शाम की सर्दी का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, जल्द ही प्रदेश में कड़ाके की सर्दी देखने को मिलेगी। बिहार में देर से सर्दी दस्तक देगी लेकिन इस बार ठंड का प्रकोप पहले से कहीं ज्यादा रहने की संभावना है। बिहार में फिलहाल बंगाल की खाड़ी से नमी वाली हवाएं चल रही हैं। जिसकी वजह से अभी मौसम में हल्का धुंधलापन देखने को मिल रहा है।

कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, 11 नवंबर 2024 को सुबह कोहरा धुंध और बाद में आसमान साफ रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 30°C और न्यूनतम 22°C तक रहेगा। वहीं, 12 नवंबर को सुबह कोहरा धुंध और बाद में आसमान साफ रहेगा। दिन में अधिकतम तापमान 30°C और 21°C तक जा सकता है। 13 नवंबर को सुबह कोहरा धुंध और बाद में आसमान बाकी दिनों के जैसा ही साफ रहेगा, जिसमें अधिकतम तापमान 30°C और न्यूनतम तापमान 21°C तक पहुंचने की संभावना है। 14 नवंबर को साफ मौसम के साथ अधिकतम तापमान 30°C और न्यूनतम तापमान 21°C ही रहेगा।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

आज कैसा रहेगा मौसम?

11 नवंबर को बिहार का मौसम बाकी दिनों की तरह ही शुष्क रहेगा। राज्य में आने वाले दिनों में बारिश की कोई संभावना नहीं दिख रही है। मौसम विभाग का कहना है कि अगर अगले दो दिनों के बाद हवा की दिशा बदलती है तो मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। वहीं, आज बिहार में अधिकतम तापमान 28 से 32 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो ये 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है।

कहां पर कितना तापमान?

पिछले 24 घंटे में राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 33.5 °C खगड़िया में दर्ज किया गया। गोपालगंज 32 °C, मोतिहारी 31.8 °C, जिरादेई 31.6 °C, पुपरी 31.8 °C, छपरा 31.4 °C, अगवानपुर 31.7 °C, खगड़िया 33.5 °C, वैशाली 31.4 °C, पूसा 31.3 °C दर्ज किया गया। इसके अलावा कटिहार 31.4 °C, भागलपुर 31.8 °C दर्ज किया गया। हवा में नमी और धूल की वजह से राज्य में AQI 296 तक पहुंच गया। जल्द ही मौसम में बदलाव के साथ हवा की गुणवत्ता में सुधार होने की भी संभावना है।

---विज्ञापन---

 

Bihar Weather

---विज्ञापन---
First published on: Nov 11, 2024 07:59 AM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola