यूपी में काम करने वाले बिहार के मतदाताओं को मिलेगा वोट डालने का मौका, सरकार ने दिया वेतन के साथ अवकाश

Bihar Elections: बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. चुनाव को देखते हुए सरकार ने 6 और 11 नवंबर 2025 को बिहार के मतदाताओं को वेतन सहित अवकाश दिया जाने की घोषणा की है. पढ़िए बिहार से मानस श्रीवास्तव की रिपोर्ट.

Bihar elections, Bihar, Bihar latest news, UP government, UP CM, Yogi Adityanath, Bihar border districts, polling, votes, बिहार चुनाव, बिहार, बिहार ताजा खबर, यूपी सरकार, यूपी सीएम, योगी आदित्यनाथ, बिहार सीमावर्ती जिले, मतदान, वोट

बिहार चुनाव

Bihar Elections: बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. चुनाव को देखते हुए सरकार ने 6 और 11 नवंबर 2025 को बिहार के मतदाताओं को वेतन सहित अवकाश दिया जाने की घोषणा की है, ताकि वे लोग अपने गृह जनपद जाकर मतदान कर सकें.

सीमावर्ती जिलों के कर्मचारियों को राहत

यूपी के सीमावर्ती जिलों जैसे गाजीपुर, बलिया, देवरिया, कुशीनगर, चंदौली, सोनभद्र, मिर्जापुर और गोरखपुर में बड़ी संख्या में बिहार के निवासी काम करते हैं. इन लोगों के लिए यह निर्णय राहत भरा साबित होगा, क्योंकि अब वे बिना वेतन कटे बिहार जाकर वोट डाल सकेंगे. उत्तर प्रदेश सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से यह आदेश जारी किया गया है. आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि बिहार में मतदाता के रूप में पंजीकृत और वर्तमान में उत्तर प्रदेश में कार्यरत कर्मचारियों को मतदान के दिन अवकाश की अनुमति दी जाएगी.

बढ़ेगा मतदान का प्रतिशत

उत्तर प्रदेश सरकार का यह कदम मतदान प्रतिशत बढ़ाने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने के तौर पर देखा जा रहा है. सीमावर्ती इलाकों में हजारों की संख्या में बिहार के मतदाता काम करते हैं. जो अक्सर मतदान से वंचित रह जाते थे. यूपी सरकार के इस आदेश के बाद अब उनके लिए वोट डालना आसान होगा. स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि वे ऐसे कर्मचारियों को आवश्यक प्रमाणन और यात्रा सुविधा के लिए सहयोग दें, ताकि समय पर मतदान केंद्रों तक पहुँचना संभव हो सके.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ