बिहार में इंडिया गठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा चल रही है। सोमवार को पटना के गांधी मैदान में इंडिया गठबंधन के नेताओं ने एक जनसभा का आयोजन किया। जनसभा के दौरान एक बार फिर पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को मंच पर जगह नहीं मिली। जिसके बाद पप्पू यादव मायूस होकर मंच से अलग एक किनारे पर कुर्सी पर बैठ गए। बताया जा रहा है कि तेजस्वी और राहुल के इस बर्ताव से कही न कही पप्पू यादव नाराज बताए जा रहे हैं।
बिहार के पूर्णिया जिले से निर्देलीय लड़कर सांसद बनने वाले पप्पू यादव बड़े राजीनितक खिलाड़ी हैं। बिहार के लोग उन्हें राबिनहूड भी कहते हैं। सांसद बनने के बाद उन्होंने कुछ समय बाद ही कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। इसके बाद से पप्पू यादव लगातार कांग्रेस के लिए बिहार में काम कर रहे हैं, लेकिन हर बार उनके साथ कुछ ऐसा हो जाता है कि वो सुर्खियों में आ जाते हैं। इस बार भी पप्पू यादव के साथ कुछ ऐसा ही हुआ, जो इंडिया गठबंधन को भारी पड़ सकता है।
लाव-लश्कर के साथ रैली में पहुंचे थे पप्पू यादव
राहुल गांधी की मतदाता अधिकार यात्रा सोमवार को पटना में संपन्न हुई। रैली के लिए विशाल मंच सजाया गया था। बेली रोड पप्पू यादव और राहुल गांधी के कटआउट से भर गया था। पप्पू यादव भी अपने लाव-लश्कर के साथ रैली मैदान पहुंचे। जब उन्होंने मंच पर जाने की कोशिश की तो उन्हें मंच पर चढ़ने से मना कर दिया गया। पप्पू यादव कुछ देर तक मिन्नतें करते रहे लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद वह आम आदमी की तरह जमीन पर कुर्सी लगाकर बैठ गए। माथे पर हाथ रखकर नेताओं के भाषण सुनते रहे। इसके बाद जब राहुल गांधी का भाषण चल रहा था तो वह वहां से चले गए।
ये भी पढ़ें: बिहार चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर फंसा NDA का पेंच! गृह मंत्री अमित शाह ने बुलाई अहम बैठक
राहुल की गाड़ी में नहीं मिली जगह
वहीं सोमवार को ही जब पप्पू यादव कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, तब भी उन्हें राहुल गांधी के पीछे चल रही एक बड़ी गाड़ी में जगह नहीं दी गई। उसमें भारत गठबंधन के कई नेता और विधायक मौजूद थे। पप्पू यादव उस गाड़ी में बैठना चाहते थे, लेकिन उस गाड़ी में राहुल गांधी की टीम की एक महिला कार्यकर्ता मौजूद थी। महिला कार्यकर्ता ने पप्पू यादव को गाड़ी में बैठने से मना कर दिया। जिसके बाद पप्पू को पीछे हटना पड़ा।
ये भी पढ़ें: मायावती ने आकाश आनंद को एक और बड़ी जिम्मेदारी, बिहार चुनाव में पूरी ताकत से उतरेगी बसपा
संबंधित खबरें
छठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
3 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
4 hrs agoपटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
14 hrs agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
20 hrs agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
20 hrs agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
20 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
1 day ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
1 day ago'INDIA' की कलह में बाजी मार ले गए PK, बिहार विधान परिषद में हुई इंट्री
1 day agoबिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines