पटना में ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि यह यात्रा बहुत ऐतिहासिक रही और हमें अपार समर्थन मिल रहा है। जनता जाग चुकी है और इन बेईमान लोगों को सत्ता से बेदखल करेगी। लोकतंत्र की हत्या करने वालों को करारा जवाब दिया जाएगा।
पटना में लोकसभा नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, राजद नेता तेजस्वी यादव ने महागठबंधन की ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ जारी रखी।
पटना के डाकबंगले पर भारी भीड़ जुट गई है। पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर लोगों को आगे जाने से रोका हुआ है। वहीं, स्टेज पर राहुल-तेजस्वी पहुंच गए हैं।
राहुल गांधी पटना पहुंच चुके हैं। एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। यहां से वह गांधी मैदान पहुंचे।
मतदाता अधिकार यात्रा पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि आज राहुल गांधी पटना में वोट चोरी के खिलाफ यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं। हम सभी लोगों के साथ खड़े हैं। लोग चाहते हैं कि उनके अधिकार न छीने जाएं।
पूरे देश के लोग, पूरा भारत गठबंधन, वोट चोरी के जरिए हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था पर हमले के विरोध में राहुल गांधी के नेतृत्व में आगे खड़ा है। हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। वोट चोरी के जरिए सत्ता में आने की बार-बार की कोशिशों के खिलाफ पूरा देश एकजुट हो गया है।
‘मतदाता अधिकार यात्रा’ पर कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा पूरे बिहार में बहुत सफल रही है। इसका संदेश पूरे देश में पहुंचा है और लोग समझ गए हैं कि वोटों को लेकर जो चोरी हो रही है, वो मतदाताओं से बहुत बड़ा अधिकार छीनने का मामला है।
सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए। ये देश के लिए बहुत बड़ा मुद्दा बन गया है।
‘मतदाता अधिकार यात्रा’ पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि लोकतंत्र को लूटने वाले, जंगलराज के युवराज…दोनों (राहुल गांधी और तेजस्वी यादव) चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए हैं और राजनीति को अपनी निजी जागीर समझते हैं।
यह लोकतंत्र की धरती है, बिहार की जनता जवाब देगी.बिहारियों के लिए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने वालों को यहां लाकर सम्मानित किया गया है, जनता जवाब देगी।
watch | Patna | On the ‘Voter Adhikar Yatra’, Bihar Deputy Chief Minister Vijay Kumar Sinha says, “…Those who rob democracy, the prince of jungle raj… both (Rahul Gandhi and Tejashwi Yadav) were born with a silver spoon and consider politics their personal fiefdom. But this… pic.twitter.com/aF2Oj90YHc
— ANI (@ANI) September 1, 2025
‘मतदाता अधिकार यात्रा’ पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि भारत का चुनाव आयोग अपनी विश्वसनीयता खो चुका है। भाजपा बेनकाब हो गई है और जनता उन्हें सत्ता से बाहर कर देगी। बिहार से देश को संदेश जाएगा, जो लोग संविधान और लोकतंत्र को नष्ट करना चाहते हैं, उन्हें करारा जवाब दिया जाएगा। हमें यात्रा में भारी समर्थन मिला है।
पटना में ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ के समापन पर कांग्रेस सांसद के. सुरेश ने कहा कि यह यात्रा बिहार में एक ऐतिहासिक यात्रा रही है, जिसमें लाखों लोग शामिल हुए और इसका समर्थन किया। यह आने वाले विधानसभा चुनावों में बिहार में बदलाव का प्रतीक है।
मतदाता अधिकार यात्रा पर मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि रोड शो में भीड़ जुटाना और उसे वोटों में बदलना दो अलग-अलग बातें हैं। जब तक कांग्रेस राजद के साथ गठबंधन में रहेगी, बिहार में कांग्रेस की कोई संभावना नहीं है।
पटना के गांधी मैदान से डाकबंगला चौराहा तक होने वाली रैली को लेकर रूट डायवर्जन हुआ है। रैली शुरू होने से लेकर खत्म होने तक ऑटो और ई-रिक्शा का आना-जाना बंद रहेगा।
कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि वोट चोर, गद्दी छोड़’ का नारा सिर्फ बिहार में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में गूंज रहा है। इस देश में वोट के अधिकार के साथ छेड़छाड़ की जो साजिश रची जा रही थी। उसके खिलाफ यह देश जाग उठा है। वोट ही है जो एक नागरिक को नागरिक बनाता है, उसे अपनी सरकार चुनने, उससे सवाल करने का हक देता है और उसे सत्ता की चाबी सौंपता है। यह एक बेहद कामयाब मार्च रहा है, बिहार पूरी तरह से उठ खड़ा हुआ है…”
लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंच गए हैं। पटना के लिए रवाना होंगे। 16 दिवसीय ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ आज पटना पहुँचकर समाप्त होगी।
राहुल गांधी की मतदाता अधिकार यात्रा में आज टीएमसी शामिल होगी। इसके लिए युसूफ पठान पटना पहुंच गए हैं। टीएमसी के नेता यूसुफ पठान और ललितेश पति त्रिपाठी आज पटना में अपने समापन दिवस पर राहुल गांधी के नेतृत्व वाली मतदाता अधिकार यात्रा में शामिल हो रहे हैं।
पटना में आज होने वाली इंडिया ब्लॉक की ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ के बारे में साइबर डीएसपी नीतीश चंद्र धारिया कहा कि सोशल मीडिया पर ऐसी किसी भी खबर पर नजर रखते हैं जो वेरिफाइड नहीं है, जिससे लोगों में दहशत फैल सकती है या वे गुमराह हो सकते हैं। पटना हमेशा सीसीटीवी की निगरानी में रहता है और यह आगे भी जारी रहेगा। लोगों से अपील की जा रही है कि वे केवल सत्यापित खबरों पर ही भरोसा करें। अगर कोई बात फेक लगे, तो पहले उसकी पुष्टि कर लें।
राहुल गांधी के नेतृत्व में 17 अगस्त को सासाराम से वोटर अधिकार यात्रा शुरू हुई थी, जिसका आज समापन होने जा रहा है। यह यात्रा अररिया, सुपौल, मधुबनी, दरभंगा, औरंगाबाद, गया, नवादा, नालंदा, लखीसराय, मुंगेर, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, सीतामढ़ी, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, छपरा और आरा जैसे जिलों से होकर गुजरी है।
Bihar Voter Adhikar Yatra 1 September 2025: विपक्ष के नेता राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा का आज पटना में समापन होगा। इस मौके पर राहुल गांधी समेत तेजस्वी यादव, सीएम हेमंत सोरेन, सीपीआई-एमएल के दीपांकर भट्टाचार्य, वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी समेत महागठबंधन के कई बड़े नेता साथ रहेंगे। आज समापन वाली जगह पर बैनर-पोस्टर लगाए गए हैं। आपको बता दें, इस यात्रा में महागठबंधन के कई बड़े नेता शामिल हुए। इन लोगों ने इस यात्रा के जरिए लोगों से जुड़कर उनके वोट के अधिकार के बारे में बताया है। इसके अलावा समापन में आज क्या-क्या रहेगा खास, बने रहें News24 के साथ…
---विज्ञापन---
---विज्ञापन---