Bihar Violence: बिहार पुलिस ने जानकारी दी है कि रामनवमी हिंसा के सिलसिले में पांच और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बिहार पुलिस ने रविवार को कहा कि उसने रामनवमी के दौरान सांप्रदायिक हिंसा को अंजाम देने के लिए रची गई साजिश का पर्दाफाश कर दिया है और इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।
बिहार पुलिस ने एक बयान में कहा, “रामनवमी के दौरान नालंदा जिले के बिहारशरीफ में सांप्रदायिक हिंसा की घटनाएं हुईं, जिसके परिणामस्वरूप जान-माल का नुकसान हुआ।” मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया था। सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और साइबरस्पेस की गहन जांच की गई।
और पढ़िए – ‘नाथूराम गोडसे भारत के पहले आतंकवादी…’, रामनवमी यात्रा पर AIMIM चीफ ओवैसी ने दिया विवादित बयान
कुछ समूहों ने पूर्व नियोजित तरीके से हिंसा की कोशिश की: पुलिस
पुलिस के अनुसार, यह पाया गया है कि कुछ निहित स्वार्थ समूहों ने सांप्रदायिक सद्भाव को बाधित करने की कोशिश की और रामनवमी उत्सव के दौरान पूर्व नियोजित तरीके से हिंसा करने की कोशिश की। पुलिस ने कहा कि एक समुदाय के खिलाफ लक्षित कई फर्जी और भ्रामक पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा किए गए।
आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने 15 व्यक्तियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 153, 153(ए)(1)(ए), 153(ए)(1)(बी), 153(ए)(1)(सी), 501(1)(बी) के तहत 501 (1) (सी), 297 और 120 (बी) और आईटी अधिनियम की धारा 66 और 66 (एफ) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इन पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करने के बाद पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों की पहचान मनीष कुमार, तुषार कुमार तांती, धर्मेंद्र मेहता, भूपेंद्र सिंह राणा और निरंजन पांडे के रूप में हुई है।
और पढ़िए – Delhi Crime: धार्मिक झंडे को फाड़ने के बाद नाले में फेंका, पुलिस ने आरोपी को दबोचा
पुलिस के मुताबिक, जिन मोबाइल के जरिए आपत्तिजनक सामग्री सोशल मीडिया पर अपलोड की गई थी, उन मोबाइल को भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि आगे की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का भी गठन किया गया है। साथ ही ये भी कहा गया है कि जुटाए गए सभी सबूतों के आधार पर मामले की उचित जांच सुनिश्चित की जाएगी।
बिहार के नालंदा जिले में रामनवमी समारोह के दौरान सांप्रदायिक झड़प की सूचना मिली थी। हिंसा, आगजनी और पथराव की घटनाएं हुईं, जिसके कारण कुछ हिस्सों में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा भी लागू की गई। पुलिस ने 130 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है।
संबंधित खबरें
छठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
16 mins agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
48 mins agoपटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
11 hrs agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
16 hrs agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
17 hrs agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
17 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
22 hrs ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
1 day ago'INDIA' की कलह में बाजी मार ले गए PK, बिहार विधान परिषद में हुई इंट्री
1 day agoबिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines