'नाथूराम गोडसे भारत के पहले आतंकवादी...', रामनवमी यात्रा पर AIMIM चीफ ओवैसी ने दिया विवादित बयान
Edited By Bhola Sharma

Asaduddin Owaisi
Edited By Bhola Sharma

Asaduddin Owaisi
हैदराबाद: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लमीन (AIMIM) के प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने शुक्रवार को हैदराबाद में रामनवमी शोभायात्रा को लेकर विवादित टिप्पणी की। उन्होंने नाथूराम गोडसे को भारत का पहला आतंकवादी करार दिया। साथ ही गोडसे की तुलना आतंकी ओसामा बिन लादेन से भी कर डाली। ओवैसी ने कहा कि कई लोग गोडसे की फोटो हैदराबाद में घूम रहे हैं। लेकिन पुलिस चुप बैठी है।
ओवैसी ने कहा, ‘भारत के पहले आतंकवादी का नाम नाथूराम गोडसे है जिसने गांधी जी को मारा और उसकी फोटो लेकर हैदराबाद में लोग घूम रहे हैं। ये लोग कौन हैं? और ये कैसी पुलिस है जो चुप बैठी है। अगर कोई ओसामा बिन लादेन का फोटो लेकर घूमता तो पुलिस उसके घर के दरवाजे को तोड़ देती।’
#WATCH भारत के पहले आतंकवादी का नाम नाथूराम गोडसे है जिसने गांधी जी को मारा और उसकी फोटो लेकर हैदराबाद में लोग घूम रहे हैं। ये लोग कौन हैं? और ये कैसी पुलिस है जो चुप बैठी है। अगर कोई ओसामा बिन लादेन का फोटो लेकर घूमता तो पुलिस उसके घर के दरवाजे को तोड़ देती: AIMIM प्रमुख… pic.twitter.com/xLxxYxNJkS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 7, 2023
नाथूराम गोडसे के प्रति नफरत भरा बयान ओवैसी ने पहली बार नहीं दिया है। इससे पहले भी कई बार उन्होंने विरोध किया है। जनवरी में नाथूराम गोडसे पर बनी फिल्म पर प्रतिबंध लगाए जाने की मांग उन्होंने केंद्र सरकार से की थी। उन्होंने सरकार से पूछा था कि क्या गोडसे पर बनी फिल्म उसी तरह प्रतिबंधित होगी, जिस तरह पीएम नरेंद्र मोदी की बीबीसी डॉक्यूमेंट्री पर प्रतिबंध लगाया गया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: