Darbhanga Internet Ban : बिहार के कई जिलों में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो गुटों के बीच झड़प हो गई है। भागलपुर और दरभंगा में यह बवाल मचा हुआ है। दोनों जिलों में स्थिति को कंट्रोल करने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। इस बीच दरभंगा में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है।
दरभंगा के मुड़िया गांव में गुरुवार को मां सरस्वती पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के लिए जुलूस निकला था। इस दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने जुलूस पर पथराव कर दिया, जिससे दो गुटों के बीच झड़प हो गई। इसके एक दिन बाद बहेड़ा मार्केट में शुक्रवार को प्रतिमा विसर्जित करने दौरान दो गुटों में जमकर पत्थरबाजी हुई, जिसमें कई लोग जख्मी हो गए।
यह भी पढे़ं : Bihar Violence: बिहार हिंसा पर विधानसभा के अंदर-बाहर बवाल, भाजपा विधायक को मार्शल ने किया आउट
17 से 19 फरवरी तक बंद रहेगा इंटरनेट
जिले में पिछले दो दिनों से जारी तनाव को देखते हुए दरभंगा के डीएम और पुलिस अधीक्षक ने गृह विभाग से इंटरनेट बंद करने की अनुशंसा की थी। इस पर गृह विभाग ने शनिवार को आदेश जारी करते हुए पूरे जिले में 17 फरवरी से 19 फरवरी तक इंटरनेट सेवाएं बंद कर दीं। इसके तहत शनिवार दोपहर 12 बजे से लेकर सोमवार दोपहर 12 बजे तक इंटरनेट बंद रहेगा।
Internet Ban Order Copy
यह भी पढे़ं : Bihar Violence: सासाराम में फिर विस्फोट, पुलिस बोली- पटाखे की आवाज, एसएसबी जवानों ने किया फ्लैग मार्च
सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की योजना रहे थे कुछ लोग
गृह विभाग के आदेशानुसार, फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्विटर, यूट्यूब (अपलोड), इंस्टाग्राम, गूगल, टेलीग्राम समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के इस्तेमाल पर बैन रहेगा। प्रशासन ने एक आरोपी का मोबाइल जब्त किया, जिससे पता चला है कि कुछ असामाजिक तत्व व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर माहौल बिगाड़ने की योजना बना रहा है। इसके बाद पूरे जिले में इंटरनेट सेवा बंद करने का फैसला लिया गया।
यह भी पढे़ं : Bihar News: कोर्ट ने माना लालू परिवार की बहू ऐश्वर्या के साथ घरेलू हिंसा हुई
भागलपुर में भी दो गुटों के बीच हुआ पथराव
भागलपुर के लोदीपुर में भी शुक्रवार को मूर्ति विसर्जन के दौरान पथराव और झड़प हुई थी। सरस्वती मां की प्रतिमा को विसर्जित करने के लिए एक गुट सबलपुर से गंगटा नदी जा रहा था, तभी रास्ते में दूसरे गुट ने पथराव कर दिया। माहौल बिगड़ा देख पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को कंट्रोल कर लिया।
संबंधित खबरें
छठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
16 mins agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
48 mins agoपटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
11 hrs agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
16 hrs agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
17 hrs agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
17 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
22 hrs ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
1 day ago'INDIA' की कलह में बाजी मार ले गए PK, बिहार विधान परिषद में हुई इंट्री
1 day agoबिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines