बिहार CM फेस को लेकर INDIA में क्यों विवाद? कांग्रेस और RJD के बीच तनातनी की सामने आई वजह

Bihar Politics : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजद और कांग्रेस के बीच मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। जानें राजद और कांग्रेस के नेताओं पर के बीच क्यों हो रही बयानबाजी!

Bihar News (3)

Bihar Politics : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर राजद और कांग्रेस के बीच तनातनी हो गई है। दोनों पार्टी के नेताओं के बीच तालमेल की कमी से विवाद खड़ा होता दिखाई दे रहा है। विवाद INDIA गठबंधन में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर हो रहा है। एक तरफ जहां कांग्रेस का कहना है कि चेहरा कौन होगा, इसका फैसला कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व करेगा, तो वहीं राजद के नेता भड़क गए।

कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा ने कहा है कि महागठबंधन में मुख्यमंत्री के चेहरे का फैसला चुनाव के बाद किया जाएगा। मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा, यह फैसला कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी तय करेंगे। जिसकी सीट अधिक होगी, सीएम उसी पार्टी का होगा। अजीत शर्मा के इस बयान पर राजद नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी भड़क गए।

अजीत शर्मा पर RJD नेता का पलटवार

अजीत शर्मा के बयान पर राजद के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा कि अजीत शर्मा, राहुल गांधी और सोनिया गांधी नहीं हैं कि वह तय करेंगे कि सीएम चेहरा कौन होगा। ऐसे में अब सवाल उठने लगा कि क्या महागठबंधन में सब कुछ ठीक है? क्या महागठबंधन में कोई समस्या है? सीएम फेस को लेकर क्या विवाद और बड़ा हो सकता है?

वहीं, महागठबंधन में सीएम उम्मीदवार को लेकर मचे बवाल पर जदयू नेता संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि यह उनका मामला है। वो लोग कैसे चलेंगे, यह वही लोग तय करेंगे। वहीं, भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि अजीत शर्मा का बयान बड़ा है। अब लालू की पार्टी का भविष्य सोनिया और राहुल तय करेंगे। राजद को इस पर बयान देना चाहिए कि वह अजीत शर्मा के बयान से सहमत हैं या नहीं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ