बिहार चुनाव: ओवैसी की AIMIM ने जारी की 25 प्रत्याशियों की सूची, दो हिंदुओं को दिया टिकट

Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम (AIMIM) ने 25 कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी कर दी है. इन सभी सीटों में ओवैसी ने 2 सीटों पर हिंदू प्रत्याशियों को भी मैदान में उतारा है. आइए जानते हैं इन्हें कहां से प्रत्याशी बनाया गया है.

BIHAR CHUNAV 2025 (1)

Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने भी अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है. बता दें कि महागठबंधन में इस दल को शामिल नहीं किया गया है. इसलिए, ओवैसी की पार्टी बिहार में स्वतंत्र चुनाव लड़ रही है. रविवार को उनके कैंडिडेट्स की लिस्ट रिलीज हुई है. इसमें सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि 25 प्रत्याशियों में से दो हिंदू उम्मीदवार भी चुने गए हैं.

विज्ञापन

पार्टी ने एक्स पर शेयर की लिस्ट

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर जानकारी दी है कि बिहार विधानसभा चुनाव के लिए हमारे उम्मीदवारों के नाम कुछ इस प्रकार हैं. इंशाअल्लाह, हमें उम्मीद है कि हम बिहार में उत्पीड़ित लोगों की आवाज बनेंगे. एआईएमआईएम ने बिहार में आम चुनावों के लिए सीवान, गोपालगंज, किशनगंज और मधुबनी के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है.

विज्ञापन

2 हिंदूओं को भी मिला टिकट

यह पार्टी की पहली सूची मानी जा रही है. इसमें AIMIM ने दो हिंदूओं को भी टिकट दिया है. ढाका से राणा रंजीत सिंह और सिकंदरा से मनोज कुमार दास को टिकट मिला है.

राणा रंजीत सिंह की पूर्वी चंपारण की ढाका सीट भी चर्चा का केंद्र है. रंजीत सिंह के पिता पूर्व सांसद सीताराम थे और वे बीजेपी के पूर्व मंत्री रणधीर सिंह के भाई है. नामांकन दाखिल करने रंजीत सिंह सिर पर मुस्लिम टोपी, माथे पर तिलक और हाथ में कलावा पहनकर आए थे. यही नहीं पर्चा भरने से पहले उन्होंने I love Muhammad के नारे भी लगाए थे. बता दें कि जिस सीट से रंजीत सिंह को टिकट दिया गया है वह मुस्लिम बहूल सीट है.

विज्ञापन

वहीं, सिकंदरा सीट से मनोज कुमार दास को टिकट मिला है जो वहां लगातार समर्थन जुटाने में लगे हुए हैं.

कब है बिहार में चुनाव?

बिहार में चुनाव के लिए दो फेज में वोटिंग होने वाली है. पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर को होगी और 11 नवंबर को दूसरे चरण की वोटिंग होगी. इसके बाद 14 नवंबर को नतीजे आएंगे. NDA ने अपने सभी उम्मीदवारों को मैदान में उतार दिया है. वहीं, महागठबंधन की सीटों पर अभी भी खींचतान चल रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ