हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Bihar Chunav 2025, Sahebpur Kamal Vidhan Sabha Seat: जब LJP ने NDA से तोड़ा नाता… बदल गए थे साहेबपुर कमाल में चुनाव के नतीजे

Sahebpur Kamal Vidhan Sabha Seat Bihar Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान किया जा चुका है। मतदान का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को किया जाएगा। इसके नतीजों का ऐलान 14 नवंबर को किया जाएगा। चुनाव से पहले बिहार की साहेबपुर कमाल सीट का चुनावी इतिहास यहां देखें।

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Bihar Chunav 2025 Sahebpur Kamal Vidhan Sabha Seat: बिहार में नवंबर के पहले हफ्ते में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए जोरों से तैयारियां की जा रही हैं। बिहार की सभी सीटों पर सभी पार्टियों की नजर है। इन्हीं में से एक साहेबपुर कमाल सीट भी है, जो बिहार के बेगूसराय जिले में स्थित ब्लॉक है। 2020 में इस सीट से RJD को जीत मिली थी। जानिए इस सीट पर कितने वोटर्स हैं और कौन सी पार्टियों को अब तक साहेबपुर कमाल से जीत मिल चुकी है?

2020 विधानसभा चुनाव के नतीजे

विजयी उम्मीदवार

सत्तानन्द सम्बुद्ध
पार्टी- राजद
64,888 वोट मिले
वोट लीड- 14,225
वोट शेयर 41.45 फीसदी

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Mohiuddinnagar Vidhan Sabha Seat: कांग्रेस और RJD का बना गढ़… मोहिउद्दीननगर सीट पर कौन सी पार्टियां होंगी आमने-सामने?

रनर अप उम्मीदवार

विज्ञापन

शशिकांत कुमार शशि उर्फ अमर कुमार सिंह
पार्टी- जदयू
50,663 वोट मिले
वोट शेयर- 32.36 फीसदी

तीसरे नंबर के उम्मीदवार

विज्ञापन

सुरेंद्र कुमार उर्फ ​​सुरेंद्र विवेक
पार्टी- लोक जन शक्ति पार्टी (लोजपा)
22,871 वोट मिले
वोट शेयर- 14.61 फीसदी

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Cheria Bariarpur Vidhan Sabha Seat: इस सीट पर बदलती रही सत्ता… चेरिया बरियारपुर का दिलचस्प रहा चुनावी सफर

विज्ञापन

साहेबपुर कमाल में किस पार्टी को कितनी बार मिली जीत?

साहेबपुर में 2020 विधानसभा चुनावों से कुछ पहले ही LJP ने NDA का साथ छूट गया। इस सीट पर JDU की हार के लिए LJP को जिम्मेदार माना गया। दरअसल, 2020 में यहां से RJD को जीत मिली थी। 2025 में फिर से JDU और LJP का साथ है, जिसको देखते हुए इस बार इस सीट को लेकर कई संभावनाएं जताई जा रही हैं।

साहेबपुर कमाल में कितने रजिस्टर्ड वोटर्स हैं?

साहेबपुर कमाल के रजिस्टर्ड वोटर्स की बात करें तो यहां पर 2020 के विधानसभा चुनाव में 2,49,426 रजिस्टर्ड वोटर्स थे। जिनमें अनुसूचित जाति के कुल वोटर्स 10 फीसदी बताए गए। वहीं, मुस्लिम समुदाय के वोटर्स 16.5 फीसदी तक बताए गए हैं। बता दें कि 2024 लोकसभा चुनाव तक वोटर्स की संख्या बढ़कर 2,68,879 तक पहुंच गई।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Sarairanjan Vidhan Sabha Seat: 3 चुनावों में JDU की चमकी किस्मत, सरायरंजन सीट पर होगा कड़ा मुकाबला

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola