हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Bihar Chunav 2025, Phulparas Vidhan Sabha Seat: सबसे ज्यादा बार कांग्रेस ने जीता 'फुलपरास का किला', BJP और RJD का खुलेगा खाता?

Phulparas Vidhan Sabha Seat Bihar Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 का ऐलान किया जा चुका है। 6 नवंबर और 11 नवंबर को वोटिंग होगी। इसके नतीजों का 14 नवंबर को इसके नतीजे आ जाएंगे। इससे पहले बिहार की फुलपरास सीट का चुनावी इतिहास देख लें।

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Bihar Chunav 2025 Phulparas Vidhan Sabha Seat: बिहार में अभी JDU और NDA की गठबंधन सरकार है। यहां पर 2025 में फिर से ये गठबंधन जीत की कोशिश में है। वहीं, दूसरी तरफ RJD ने भी इंडिया ब्लॉक के साथ जीत हासिल करने के लिए पूरी जान लगा दी है। पार्टियां हर सीट पर अपने उम्मीदवार को जिताना चाहती हैं, ताकि राज्य में उनकी सरकार आ सके। बिहार में फुलपरास सीट ऐसी हैं, जहां पर BJP और RJD को एक भी बार जीत नहीं मिली है। 2025 के चुनाव में दोनों पार्टियां इस सीट को जीतने की पूरी कोशिश करने वाली हैं।

2020 में किसे मिली फुलपरास सीट?

2020 विधानसभा चुनाव में JDU की उम्मीदवार शीला कुमारी को इस सीट से जीत मिली थी। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार कृपनाथ पाठक को हराया था। शीला कुमारी को 75,116 वोट मिले थे। उन्होंने फुलपरास से 10,966 वोटों से जीत हासिल की थी।

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Narkatiaganj Vidhan Sabha Seat, नरकटियागंज: रश्मि वर्मा ने 21000 वोटों से जीती नरकटियागंज सीट, इस बार तगड़ा मुकाबला

विज्ञापन

किस पार्टी को कितनी बार जीत?

किसी भी जगह पर लगातार लंबे समय के लिए सरकार बनी नहीं रहती है। बिहार की 243 सीटों के चुनावी इतिहास को देखें तो हर किसी में लगातार जनता ने कई पार्टियों के उम्मीदवारों को जिताया है, लेकिन कई बार किसी सीट को एक पार्टी का गढ़ कहा जाने लगता है। इसके पीछे की वजह होती है, वहां पर उस पार्टी का लगातार जीतते रहना।

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Kalyanpur Vidhan Sabha Seat, कल्याणपुर: JDU उम्मीदवार को 1193 वोटों से मिली थी जीत, इस बार किसकी झोली में जाएगी कल्याणपुर सीट?

विज्ञापन

फुलपरास सीट के चुनावी इतिहास को देखें तो यहां पर कांग्रेस पार्टी को कुल 5 बार जीत मिल चुकी है। वहीं, जनता पार्टी ने 3 बार और संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी को भी 3 बार ही जीत मिली है। इसके अलावा, समाजवादी पार्टी को भी दो बार जीत मिल चुकी है। जनता दल के उम्मीदवार को 1 बार जीत मिली है। वहीं, JDU को 4 बार जीत मिली है। खास बात ये है कि इस सीट पर अभी तक भारतीय जनता पार्टी और RJD को एक भी बार जीत नहीं मिल पाई है।

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Bettiah Vidhan Sabha Seat, बेतिया: कांग्रेस की वापसी या BJP की जीत रहेगी बरकरार? 2025 में कौन बनेगा बेतिया का ‘सरताज’

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola