TrendingBudget ManthaniranDonald Trump

---विज्ञापन---

Bihar Chunav 2025, Nirmali Vidhan Sabha Seat, निर्मली: 2020 में अनिरुद्ध प्रसाद यादव ने मारी थी बाजी, इस बार ये पार्टी दे रही कड़ा मुकाबला

Nirmali Vidhan Sabha Seat Bihar Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 के ऐलान के साथ ही राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। मतदान दो चरणों में होगा, जिसमें पहला चरण 6 नवंबर और दूसरा 11 नवंबर को होगा। वहीं, नतीजे 14 नवंबर को आएंगे। इससे पहले बिहार की निर्मली सीट पर के पिछले नतीजे देखिए।

Photo Credit- News24GFX

Bihar Chunav 2025 Nirmali Vidhan Sabha Seat: बिहार में चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने जनता को लुभाने की पूरी कोशिश की है। राज्य की हर सीट सभी दलों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। राज्य की निर्मली सीट पर भी सभी की नजरें हैं। पिछली बार इस सीट पर जनता दल (यूनाइटेड) के उम्मीदवार को जीत मिली थी। वहीं, RJD को हार का सामना करना पड़ा था। इस बार दोनों पार्टियों के बीच कड़ा मुकाबला होने जा रहा है। जानिए इस सीट का चुनावी इतिहास क्या रहा है?

2020 में कौन सी पार्टी रही विजेता?

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में निर्मली सीट पर जनता दल (यूनाइटेड) के उम्मीदवार ने जीत हासिल की थी। पार्टी ने अनिरुद्ध प्रसाद यादव को चुनाव में उतारा था। उन्हें 92,439 वोट मिले थे। साथ ही अनिरुद्ध के सामने चुनावी मैदान में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के उम्मीदवार यदुवंश कुमार यादव थे, जिन्हें 48,517 वोट मिले थे। JDU के उम्मीदवार को निर्मली सीट पर 43,922 वोटों से जीत मिली थी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Nautan Vidhan Sabha Seat, नौतन: इस सीट पर BJP का रहा दबदबा, जानिए अब तक का चुनावी इतिहास

---विज्ञापन---

इस सीट पर 2020 के चुनाव तक रजिस्टर्ड वोटर्स की संख्या 2,96,989 थी, जो 2024 लोकसभा चुनाव में बढ़कर 3,12,932 तक पहुंच गई थी। इस सीट को JDU के लिए मजबूत सीट माना जाता है। पार्टी को लगातार कई बार जीत के बाद 2025 के विधानसभा चुनाव में भी ये सीट जीतना दूसरी पार्टियों के लिए एक कड़ा मुकाबला हो सकता है।

निर्मली विधानसभा सीट का इतिहास

बता दें कि निर्मली विधानसभा में पहली बार मतदान 1951 में किया गया था। उस समय कांग्रेस ने उम्मीदवार के तौर पर कामता प्रसाद गुप्ता को उतारा। उन्होंने एसपी के विनायक प्रसाद यादव को इस चुनाव में शिकस्त दी थी। इसके बाद 2007 तक ये सीट अस्तित्व में नहीं थी। बाद में 2008 में नए परिसीमन के बाद सीट को बहाल किया गया, जिसके बाद चुनाव कराए गए।

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Bagaha Vidhan Sabha Seat, बगहा: 8 बार कांग्रेस को मिली जीत, अब ये पार्टी दे रही कड़ी टक्कर


Topics:

---विज्ञापन---