Bihar Chunav 2025 Jamalpur Vidhan Sabha Seat: बिहार में नवंबर के पहले हफ्ते में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए जोरों से तैयारियां की जा रही हैं। बिहार की सभी सीटों पर सभी पार्टियों की नजर है। इन्हीं में से एक जमालपुर सीट भी है, जो बिहार के मुंगेर जिले का एक शहर है। 2020 में इस सीट से कांग्रेस को जीत मिली थी। जानिए इस सीट पर कितने वोटर्स हैं और कौन सी पार्टियों को अब तक जमालपुर से जीत मिल चुकी है?

2020 विधानसभा चुनाव के नतीजे

विजयी उम्मीदवार

---विज्ञापन---

अजय कुमार सिंह
पार्टी- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी)
57,196 वोट मिले
वोट लीड- 4,432
वोट शेयर- 37.65 फीसदी

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Gopalpur Vidhan Sabha Seat: गोपालपुर में ‘गठबंधन’ ने बदले नतीजे, JDU को मिली जीत, जानिए सीट का चुनावी इतिहास

रनर अप उम्मीदवार

शैलेश कुमार
पार्टी- जनता दल (यूनाइटेड)
52,764 वोट मिले
वोट शेयर- 34.73 फीसदी

तीसरे नंबर के उम्मीदवार

दुर्गेश कुमार सिंह
पार्टी- लोक जन शक्ति पार्टी
14,643 वोट मिले
वोट शेयर- 9.64 फीसदी

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Pirpainti (SC) Vidhan Sabha Seat: पीरपैंती सीट पर CPI का रहा दबदबा, कांग्रेस को भी मिली कई बार जीत, अभी किस पार्टी का कब्जा?

जमालपुर में किस पार्टी को कितनी बार मिली जीत?

जमालपुर सीट पर कांग्रेस को 4 बार जीत मिली है। तीन जीत शुरुआती चुनावों में मिलीं। इसके बाद चौथी जीत करीब 58 सालों बाद 2020 में दर्ज की। कांग्रेस के मुकाबले में JDU भी पीछे नहीं रही, इसने भी 4 बार जमालपुर सीट जीती है। इसके अलावा, जनता दल और जनता पार्टी को भी 2-2 यहां से जीत मिल चुकी है। इसके अलावा, भारतीय जनसंघ (जो अब भाजपा है), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, लोक दल, संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी और राष्ट्रीय जनता दल को भी यहां से जीत मिल चुकी है।

जमालपुर में कितने रजिस्टर्ड वोटर्स हैं?

जमालपुर के रजिस्टर्ड वोटर्स की बात करें तो यहां पर 2020 के विधानसभा चुनाव में 3,25,933 रजिस्टर्ड वोटर्स थे, जिनमें अनुसूचित जाति के कुल वोटर्स 15.61 फीसदी बताए गए। वहीं, मुस्लिम समुदाय के वोटर्स 3.7 फीसदी तक बताए गए हैं। बता दें कि 2024 लोकसभा चुनाव तक वोटर्स की संख्या बढ़कर 3,37,866 तक पहुंच गई।

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Kahalgaon Vidhan Sabha Seat: कहलगांव में 11 बार जीत दर्ज करने वाली पार्टी कौन सी है? जानिए 2020 में किसे मिली जीत