हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Bihar Chunav 2025, Belhar Vidhan Sabha Seat: कांग्रेस और JDU को मिली 4-4 बार जीत, RJD ने कितनी बार जीती बेलहर सीट?

Belhar Vidhan Sabha Seat Bihar Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान किया जा चुका है। मतदान का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को किया जाएगा। इसके नतीजों का ऐलान 14 नवंबर को किया जाएगा। चुनाव से पहले बिहार की बेलहर सीट का चुनावी इतिहास यहां देखें।

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Bihar Chunav 2025 Belhar Vidhan Sabha Seat: बिहार में नवंबर के पहले हफ्ते में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए जोरों से तैयारियां की जा रही हैं। बिहार की सभी सीटों पर सभी पार्टियों की नजर है। इन्हीं में से एक बेलहर सीट भी है, जो बिहार के बांका जिले में है। 2020 में इस सीट से जेडीयू को जीत मिली थी। जानिए इस सीट पर कितने वोटर्स हैं और कौन सी पार्टियों को अब तक बेलहर से जीत मिल चुकी है?

2020 विधानसभा चुनाव के नतीजे

विजयी उम्मीदवार

मनोज यादव
पार्टी- जनता दल (यूनाइटेड)
73,589 वोट मिले
वोट लीड- 2,473
वोट शेयर- 40.16 फीसदी

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Bihpur Vidhan Sabha Seat: बिहपुर में BJP की सत्ता… इस सीट पर बदलती दिखी है जनता की पसंद

रनर अप उम्मीदवार

विज्ञापन

रामदेव यादव
पार्टी- राष्ट्रीय जनता दल (राजद)
71,116 वोट मिले
वोट शेयर- 38.81 फीसदी

तीसरे नंबर के उम्मीदवार

विज्ञापन

ब्रह्मदेव रे
पार्टी- बहुजन समाज पार्टी (बसपा)
6,127 वोट मिले
वोट शेयर- 3.34 फीसदी

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Gopalpur Vidhan Sabha Seat: गोपालपुर में ‘गठबंधन’ ने बदले नतीजे, JDU को मिली जीत, जानिए सीट का चुनावी इतिहास

विज्ञापन

बेलहर में किस पार्टी को कितनी बार मिली जीत?

बेलहर में 16 विधानसभा चुनाव कराए जा चुके हैं। यहां पर JDU और कांग्रेस को सबसे ज्यादा बार जीत मिली। दोनों पार्टियों ने 4 -4 बार जीत दर्ज की है। वहीं, RJD को 3 बार जीत मिल चुकी है। इसके अलावा, बेलहर से जीत हासिल करने वाली पार्टियों में संयुक्त समाजवादी पार्टी, एक निर्दलीय उम्मीदवार, जनता दल और जनता पार्टी का नाम भी शामिल है।

बेलहर में कितने रजिस्टर्ड वोटर्स हैं?

बेलहर के रजिस्टर्ड वोटर्स की बात करें तो यहां पर 2020 के विधानसभा चुनाव में 3,07,445 रजिस्टर्ड वोटर्स थे, जिनमें अनुसूचित जाति के कुल वोटर्स 13.43 फीसदी बताए गए। वहीं, मुस्लिम समुदाय के वोटर्स 5.5 फीसदी तक बताए गए हैं। बता दें कि 2024 लोकसभा चुनाव तक वोटर्स की संख्या बढ़कर 3,29,380 तक पहुंच गई।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Pirpainti (SC) Vidhan Sabha Seat: पीरपैंती सीट पर CPI का रहा दबदबा, कांग्रेस को भी मिली कई बार जीत, अभी किस पार्टी का कब्जा?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola