हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Bihar Chunav 2025, Alamnagar Vidhan Sabha Seat: एक ही नेता पर कई बार किया जनता ने भरोसा, दिलचस्प है आलमनगर सीट का चुनावी इतिहास

Alamnagar Vidhan Sabha Seat Bihar Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान किया जा चुका है। मतदान का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को किया जाएगा। इसके नतीजों का ऐलान 14 नवंबर को हो जाएगा। चुनाव से पहले बिहार की आलमनगर सीट का चुनावी इतिहास यहां देखें।

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Bihar Chunav 2025 Alamnagar Vidhan Sabha Seat: बिहार में नवंबर के पहले हफ्ते में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए जोरों से तैयारियां की जा रही हैं। बिहार की सभी सीटों पर सभी पार्टियों की नजर है। इन्हीं में से एक आलमनगर सीट भी है, जो बिहार के मधेपुरा जिले में स्थित एक सामान्य श्रेणी की विधानसभा सीट है। 2020 में इस सीट से जनता दल (यूनाइटेड) के उम्मीदवार को जीत मिली थी। जानिए इस सीट पर कितने वोटर्स हैं और कौन सी पार्टियों को अब तक आलमनगर से जीत मिल चुकी है?

2020 विधानसभा चुनाव के नतीजे

विजयी उम्मीदवार

नरेंद्र नारायण यादव
पार्टी- जनता दल (यूनाइटेड)
102,517 वोट मिले
वोट लीड- 28,680
वोट शेयर- 48.17 फीसदी

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Dhamdaha Vidhan Sabha Seat, धमदाहा: कहा जाता है JDU का गढ़, जानिए कांग्रेस समेत कौन सी पार्टियों को मिल चुकी है जीत

रनर अप उम्मीदवार

विज्ञापन

नवीन कुमार
पार्टी- राष्ट्रीय जनता दल (राजद)
73,837 वोट मिले
वोट शेयर- 34.69 फीसदी

तीसरे नंबर के उम्मीदवार

विज्ञापन

सुनीला देवी
पार्टी- लोक जन शक्ति पार्टी
9,287 वोट मिले
वोट शेयर- 4.36 फीसदी

कौन सी पार्टियों को मिली जीत?

इस सीट का चुनावी इतिहास काफी सिंपल रहा है। जीत के आंकड़ों को देखा जाए, तो यहां की जनता ने कुछ नेताओं पर ही भरोसा किया है। 1952 में पहले चुनाव में सोशलिस्ट पार्टी को जीत मिली थी। 1957 से 1972 तक यदुनंदन झा और विद्याकर कवि (कांग्रेस) को 5 बार इस सीट पर जीत हासिल हुई।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Katihar Vidhan Sabha Seat, कटिहार: भाजपा को मिली 6 बार जीत, दो दशकों से ये उम्मीदवार बन रहा जनता की पहली पसंद

1977 के बाद फिर से सत्ता बदली, जिसमें बीरेन्द्र कुमार सिंह को जीत मिली। उन्हें 1977 और 1980, 1985 और 1990 में जीत मिली। इस दौरान वह कई पार्टियों के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव में उतरे थे। इसके बाद 1995 से नरेंद्र नारायण यादव करीब 7 बार यहां से चुनाव जीते हैं।

विज्ञापन

आलमनगर में कितने रजिस्टर्ड वोटर्स?

आलमनगर के रजिस्टर्ड वोटर्स की बात करें तो 2020 के विधानसभा चुनाव में यहां कुल 3,44,616 रजिस्टर्ड वोटर्स थे। इसमें 43,421 मुस्लिम वोटर्स और 60,214 अनुसूचित जाति के वोटर्स दर्ज किए गए। इसके अलावा, इस सीट पर यादव समुदाय के वोटर्स 1,03,200 हैं। ये वोटर्स लोकसभा चुनाव 2024 में बढ़कर 3,72,591 तक पहुंच गए थे।

ये भी पढ़ें: Video: बिहार में BJP को बड़ा झटका, अलीनगर से विधायक मिश्री लाल यादव ने दिया इस्तीफा

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola