हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

मायके से पैसा नहीं मांगा तो ले ली जान, मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों पर लगाए गंभीर आरोप

Vaishali GNM Student Murder: मृतका की मां लिली देवी ने बताया की ससुराल वालों द्वारा मृत प्रीति को प्रताड़ित किया जा रहा था और बार-बार कहा जा रहा था कि मायके से पैसा लाओ, लेकिन वह अपने मायके वालों से पैसा मांगने को तैयार नहीं थी।

विज्ञापन

अभिषेक कुमार, हाजीपुर: बिहार सरकार से लेकर केंद्र सरकार तक भले ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देती हो, लेकिन बेटी की हत्या का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। नया मामला वैशाली जिले के देसरी थाना क्षेत्र का है, जहां पर एक विवाहिता कि हत्या कर दी गई है। महिला जहानाबाद के मेडिकल कॉलेज में GMN की पढ़ाई करती थी।

मां का आरोप- बेटी को किया जा रहा था प्रताड़ित

मृतका की पहचान सुल्तानपुर गांव निवासी कन्हाई भगत की पत्नी प्रीति कुमारी (28) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है। इसके बाद मामले की जांच में जुट गई है। इस घटना को लेकर में मृतका की मां लिली देवी ने बताया की ससुराल वालों द्वारा मृत प्रीति को प्रताड़ित किया जा रहा था और बार-बार कहा जा रहा था कि मायके से पैसा लाओ, लेकिन वह अपने मायके वालों से पैसा मांगने को तैयार नहीं थी।

यह भी पढ़ें- बिहार में शिक्षा की दुर्गति पर जमकर बरसे राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, बोले- लोगों को राजनीति के कारण जातियों में बांटा जा रहा

पैसा नहीं मिलने पर हत्या

मायके वालों ने आरोप लगाया है कि पैसा नहीं मिलने पर विवाहिता की हत्या कर दी गई और शव को फंदे से लटका दिया गया। विवाहिता के परिवार वाले भी उसके घर पर पहुंच गए हैं। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मायके वाले जहानाबाद के रहने वाले हैं। महिला जहानाबाद के मेडिकल कॉलेज में ही GMN की पढ़ाई करती थी। महिला के दो बच्चे एक बेटा और बेटी हैं।

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी

इस मामले को लेकर देसरी थाना अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया विवाहिता का शव बरामद कर लिया गया है। इसके बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा मौके से ससुराल वाले फरार हैं। मामले की जांच की जा रही है।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें