बिहार में बेमौसम बारिश से फसलों को भारी क्षति; कृषि मंत्री ने 24 घंटे में मांगी नुकसान की रिपोर्ट

बिहार में बेमौसम बारिश की वजह से किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने अधिकारियों से 24 घंटे में फसलों के हुए नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट मांगी है।

Bihar News Hindi

अमिताभ ओझा, पटना

विज्ञापन

बिहार में पिछले कुछ दिनों से मौसम ने अपने कई रूप दिखाए हैं। भीषण गर्मी के बीच गुरुवार की शाम को प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश हुई। इसके साथ ही तेज गरज के साथ तेज बारिश भी हुई। भारी बारिश की वजह से किसानों के गेहूं और सब्जी की फसल पूरी तरह से नष्ट हो गई। कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने सभी अधिकारियों को फसलों के नुकसान का आकलन करने का निर्देश दिया है। विजय सिन्हा ने अधिकारियों से 24 घंटे में फसलों के हुए नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन

बिजली गिरने का अलर्ट

इसी बीच मौसम विभाग ने बताया कि अगले दो दिनों तक बिहार में तेज आंधी और बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही विभाग ने आज 9 जिलों में वज्रपात और 11 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

48 घंटों में 80 लोगों की मौत

बता दें कि बिहार में बीते दिन कुल 59 लोगों ने अपनी जान गंवाई। इनमें पेड़ गिरने से 36 लोगों की मौत हुई और बिजली गिरने से 23 लोगों की जान गई। वहीं, बुधवार को भी बिजली गिरने की वजह से 21 लोगों की मौत हुई थी। बिहार में मौसम के बदलने से महज 48 घंटों में 80 लोगों की जान गई है। गुरुवार को सबसे ज्यादा मौतें नालंदा में हुईं। यहां पेड़ और दीवार गिरने से कुल 22 लोगों ने अपनी जान गंवाई। वहीं, बाकी के इलाकों में 8 लोगों की जान गई है। इसके अलावा पेड़ गिरने से भोजपुर में 5, अरवल में 3, गया में 3, पटना में 2 और गोपालगंज, जहानाबाद और जमुई में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। वहीं, बिजली गिरने से सीवान में 4, सारण में 2, दरभंगा में 2, जमुई में 2, भोजपुर में 1, बेगूसराय में 1, जहानाबाद में 1, मुजफ्फरपुर में 1, कटिहार में 1, मुंगेर में 1, अररिया में 1, नवादा में 1, भागलपुर में 1 और पटना में 1 की मौत हुई है।

विज्ञापन

सीएम नीतीश ने किया मुआवजे का ऐलान

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इन सभी मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है। इसके अलावा आंधी-तूफान से फसलों को भी काफी नुकसान हुआ है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ