Gyanendra Sharma
Read More
पटना: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार के लखीसराय के एक दिवसीय दौरे पर हैं। वह आज अपनी यात्रा के दौरान अशोकधाम मंदिर जाएंगे और एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करेंगे। चुनावी अभियान की शुरुआत अशोक धाम मंदिर में दर्शन के साथ करेंगे। इसके बाद गांधी मैदान में आयोजित रैली में पहुंचेगे।
गांधी मैदान में आठ फीट ऊंचा मंच बनाया गया है। यहीं से अमित शाह जनसभा को संबोधित करेंगे। उनका ये दौरा चुनावी समर का शंखनाद माना जा रहा है। बिहार में कुछ दिन पहले ही विपक्षी दलों की मीटिंग हुई। राहुल गांधी समेत विपक्ष के दिग्गज नेता बैठक में शामिल हुए। नीतीश कुमार ने इसका नेतृत्व किया था।
#WATCH | Bihar: Union Home Minister Amit Shah reaches Patna.
Union HM is on a one-day visit to Bihar's Lakhisarai. He will visit Ashokdham Mandir and address a public meeting during his visit today. pic.twitter.com/6XoMTjInt1
— ANI (@ANI) June 29, 2023
-02:15 से 02:55 बजे तक अशोक धाम मंदिर में करेंगे पूजा-अर्चना। मंदिर परिसर मेंबनेसंग्रहालय में रखी मूर्तियों का करेंगे। साथ ही सदस्यों के साथ वार्ता करेंगे
-02:55 बजे से सड़क मार्ग द्वारा 03 बजे पहुंचेंगे गांधी मैदान
-गांधी मैदान में 04 बजे तक आयोजित जनसभा को करेंगे संबोधित
-04:05 बजे गांधी मैदान से प्रस्थान
-04:15 से 05 बजेतक लोकसभा व विधानसभा कोर कमेटी सदस्यों के साथ करेंगे बैठक
-05 बजे बैठक कर अशोक धाम स्थित हेलिपैड के लिए होंगे रवाना
-05:10 बजेहेलिकॉप्टर से करेंगे प्रस्थान
न्यूज 24 पर पढ़ें बिहार, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।