हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Bihar News: इंडिगो की फ्लाइट में नशे की हालत में हंगामा, दो यात्रियों को किया गया गिरफ्तार

विज्ञापन

Bihar News: एयर इंडिया की फ्लाइट में नशे की हालत में महिला यात्रियों पर पेशाब करने के बाद अब इंडिगो की फ्लाइट में नशे में धुत यात्रियों के हंगामा करने की खबर आई है। पुलिस ने सीआईएसएफ की मदद से दो यात्रियों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल, आगे की कार्रवाई जारी है।

और पढ़िए –Jharkhand News : राष्ट्रीय तीरंदाज चाय बेच चुका रही धनुष का लोन, जानिए पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली-पटना इंडिगो फ्लाइट 6E-6383 में नशे की हालत में हंगामा करने के बाद दो यात्री रोहित और नीतीश को पकड़कर पटना एयरपोर्ट पुलिस को सौंप दिया गया। इंडिगो के प्रबंधक की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया।

विज्ञापन

https://twitter.com/ANI/status/1612312488279945222

जानकारी के मुताबिक, पटना एयरपोर्ट पुलिस ने CISF की मदद से इंडिगो के एक विमान में नशे की हालत में हंगामा करने के आरोप में दो यात्रियों को गिरफ्तार किया है। इंडिगो के प्रबंधक के मुताबकि, पटना एयरपोर्ट एसएचओ से लिखित शिकायत के आधार पर गिरफ्तारी की।

विज्ञापन

और पढ़िए –Joshimath Land Subsidence: जोशीमठ के हालातों को लेकर प्रशासन सतर्क, लोगों से राहत केंद्रों में जाने को कहा

लैंडिंग से पहले एटीसी को दी सूचना

इंडिगो ने लैंडिंग से पहले एटीसी को सूचना दी थी कि दो यात्री शराब ले जा रहे हैं। इंडिगो ने लैंडिंग के बाद यात्रियों के साथ बोर्ड पर शराब के संबंध में बिहार के पटना हवाई अड्डे पर संबंधित प्राधिकरण के साथ एक आधिकारिक शिकायत दर्ज की।

विज्ञापन

कहा जा रहा है कि इंडिगो फ्लाइट के चालक दल के सदस्यों ने यात्रियों को शराब पीने के लिए रोका और घटना के लिए लिखित में माफी मांगने को कहा।

और पढ़िए –देश से जुड़ीखबरेंयहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola