Bihar Tourism Website: बिहार में घूमने की इच्छा रखने वालों के लिए अच्छी खबर है। अब सिर्फ एक क्लिक करने से आपको बिहार के 165 पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी मिल सकेगी। इसके लिए नई वेबसाइट शुरू की गई है, जिससे पर्यटकों को परेशानी ना हो। पर्यटन मंत्री राजू कुमार सिंह ने मुख्य सचिवालय स्थित पर्यटन निदेशालय सभागार में नई विशेषताओं से परिपूर्ण वेबसाइट www.tourism.bihar.gov.in का शुभारंभ किया। नए सिरे से तैयार इस वेबसाइट पर पर्यटकों, पर्यटन क्षेत्र के शोधकर्ताओं और पर्यटन विभाग की योजनाओं की सभी जानकरी हिंदी और अंग्रेजी भाषा में मिलेगी।
जल्द लॉन्च किया जाएगा ऐप
पर्यटन मंत्री राजू कुमार सिंह ने कहा कि पर्यटक वेबसाइट से पर्यटन स्थल और मानचित्र ही नहीं बल्कि जियोविजर डाउनलोड कर इसके जरिए पूरे स्थल जायजा ले सकते हैं। इससे लोगों को पर्यटक स्थल तक पहुंचने में सहूलियत होगी। वेबसाइट पर विभाग से संचालित नीतियों, योजनाओं और कार्यक्रमों की भी जानकारी मिलेगी।
उन्होंने आगे बताया कि आने वाले दिनों में बिहार पर्यटन नीति के आवेदन के फॉर्म्स, मुख्यमंत्री होमस्टे बेड टू ब्रेकफास्ट प्रोत्साहन योजना, होटल एवं टूर ऑपरेटर के मान्यता से संबंधित आवेदन भी ऑनलाइन उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके साथ ही पर्यटन विभाग का मोबाइल ऐप भी बन रहा है। पर्यटन सचिव लोकेश कुमार सिंह ने कहा कि विभाग वेबसाईट पर लोग भी अपना सुझाव दे सकते हैं।
वेबसाइट पर महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों की जानकारी मिलेगी
पर्यटन विभाग की वेबसाइट पर प्रमुख पर्यटन सर्किट जैसे बुद्ध सर्किट, जैन सर्किट, सिख सर्किट, रामायण सर्किट, इको सर्किट, सूफी सर्किट और गांधी सर्किट से संबंधित स्थलों की विस्तृत जानकारी दी गई है। प्रत्येक सर्किट के अंतर्गत आने वाले स्थलों के इतिहास, धार्मिक महत्ता और वहां उपलब्ध पर्यटक सुविधाओं का विवरण भी उपलब्ध है।
इसके साथ ही पर्यटन विभाग से आयोजित सभी वार्षिक कार्यक्रमों को इस वेबसाइट पर दर्शाया गया है, जिससे पर्यटक इन आयोजनों की पूर्व जानकारी लेकर अपनी यात्रा की योजना बना सके। इसके साथ ही वेबसाइट पर मान्यता प्राप्त पर्यटन गाइडों, टूर ऑपरेटर्स और होटलों की सूची भी है।
संबंधित खबरें
बिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
1 hr agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
21 hrs agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
21 hrs agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
23 hrs agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
1 day agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
1 day agoबेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
2 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
3 days agoजीविका से जुड़कर मीना बनीं आत्मनिर्भर, केक कारोबार से संवारा भविष्य
4 days agoबिहार में मेडिकल कॉलेजों के लिए PPP मॉडल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines