Bihar Tirhut MLC by-election Reslut: बिहार विधान परिषद के तिरहुत स्नातक उपचुनाव के वोटों की गिनती सोमवार सुबह 8 बजे से जारी है। मुजफ्फरपुर के एमआईटी कॉलेज परिसर में उपचुनाव के वोटों की गिनती हो रही है। आज इस सीट को लेकर 18 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होने वाला है। मालूम हो कि इस सीट के लिए 5 दिसंबर को 4 जिलों शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर और वैशाली के 197 बूथों पर वोटिंग हुई थी। इस उपचुनाव में करीब 48 फीसदी मतदान हुआ था। 3 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है।
IAS अधिकारी केके पाठक से भिड़ंत के बाद वे चर्चा में आए थे। उनको सस्पेंड कर दिया गया था। तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से वे आजाद उम्मीदवार के तौर पर मैदान में हैं। पहली वरीयता की काउंटिंग का दूसरा राउंड भी पूरा हो गया है। आजाद उम्मीदवार वंशीधर ब्रजवासी 9322 वोटों के साथ सबसे आगे हैं। जन सुराज पार्टी के विनायक गौतम को 4942, RJD के गोपी किशन 3939 और JDU के अभिषेक झा को 3925 वोट मिले हैं। वंशीधर 4380 वोटों से आगे हैं।
मुजफ्फरपुर MIT में हो रही मतगणना
आयोग के दिशा निर्देश और मानक के अनुसार, मुजफ्फरपुर के जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन की अध्यक्षता में स्वच्छ, निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतगणना की जा रही है। मुजफ्फरपुर MIT के प्रशासनिक भवन में मतगणना का काम सफल और सुचारु रूप से किया जा रहा है। सभी मतदान कर्मियों को बिहार के निर्वाचन विभाग के उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अशोक प्रियदर्शी द्वारा मतगणना काम में प्रतिनियुक्त किया गया है। सभी मतदान कर्मियों को वैध एवं अवैध मतों की गिनती के लिए आयोग के निर्धारित मानदंड के बारे में बताया गया है।
यह भी पढ़ें: बदलने वाली बिहार के गया शहर की सूरत; डेवलप होगी स्मार्ट सिटी, केंद्र सरकार से मिली मंजूरी
18 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला
बता दें कि इस सीट पर RJD, JDU और जनसुराज के उम्मीदवारों के अलावा निर्दलीय के रूप में वंशीधर व्रजवाशी, अरुण कुमार जैन, संजीव भूषण, मनोज कुमार वत्स, संजना भारती राजेश कुमार रोशन सहित कुल 18 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। मालूम हो कि देवेशचंद्र ठाकुर ने लोकसभा चुनाव में सांसद चुने जाने के बाद तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की विधान पार्षद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। जिसकी वह से ये सीट खाली हो गई थी। इस 14 जून 2024 से ये सीट खाली पड़ी है।
संबंधित खबरें
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
45 mins agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
1 hr agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
7 hrs agoबेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
2 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
2 days agoजीविका से जुड़कर मीना बनीं आत्मनिर्भर, केक कारोबार से संवारा भविष्य
3 days agoबिहार में मेडिकल कॉलेजों के लिए PPP मॉडल
4 days agoबिहार में 1 नवंबर से शुरू होगी धान खरीद, तय हो गया MSP रेट
4 days ago'नीतीश कुमार के साथ था और रहूंगा', JDU विधायक अनंत की दो टूक सफाई
4 days agoRJD सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस, क्या है विवाद?
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines