Bihar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समाधान यात्रा के तीन दिन पहले ही मुजफ्फरपुर में तीन टाइम बम बरामद हुए हैं। NIA और ATS जांच में जुटी है। इस मामले में एक गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि दो अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है। एसएसपी राकेश कुमार ने कहा कि मामले से केंद्रीय एजेंसी को अवगत कराया गया है और जांच चल रही है।
सीएम नीतीश कुमार की 14 फरवरी को मुजफ्फरपुर में सभा प्रस्तावित है। उसके पहले तीन टाइम बम बरामद होने से प्रशासनिक महकमे में बेचैनी बढ़ गई है।
इसी सप्ताह N I A ने चंपारण और मुजफ्फरपुर के बरूराज में P F I कनेक्शन को लेकर छापेमारी की थी। मुजफ्फरपुर पुलिस ने केंद्रीय एजेंसी को मुजफ्फरपुर मामले से अवगत करा दिया है।
जावेद पहले भी जा चुका है जेल
एसएसपी राकेश कुमार ने बताया की मादक पदार्थों की जांच के सिलसिले में छापेमारी की गई थी। इसी दौरान गहन जांच की गई। घर के अंदर से तीन टाइम बम बरामद किया गया, जो सक्रिय नहीं था। हालांकि बम की क्षमता काफी कम थी पर इस मामले के बारे में एजेंसी को सूचित किया गया है। संदिग्धों से पूछताछ जारी है। गिरफ्तार जावेद पहले भी मादक पदार्थ के केस में जेल जा चुका है। जबकि अन्य दो में से एक संदिग्ध उत्तरप्रदेश का रहने वाला है।
और पढ़िए –Delhi Traffic Live Update: दिल्ली और नोएडा में कहां-कहां है ट्रैफिक, यहां जानें पल-पल का अपडेट
मुजफ्फरपुर से मुकुल कुमार की रिपोर्ट।
यह भी पढ़ें: Bihar: अब खिलाड़ी सीधे बनेंगे ग्रेड-वन के अफसर, नहीं देना पड़ेगा इंटरव्यू, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान
संबंधित खबरें
JDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
10 hrs agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
1 day agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
1 day ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
1 day agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
2 days agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
3 days agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
3 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
3 days agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
3 days agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines