Bihar 14 Highway Projects Work is Stuck: बिहार की नीतीश कुमार सरकार प्रदेश के विकास के लिए सड़कों के नेटवर्क विस्तार पर फोकस कर रही हैं। इसके तहत 2025 में राज्य के सभी रोड प्रोजेक्ट पर तेजी से काम किया जाएगा। इस कड़ी में राज्य के हजारों करोड़ रुपये के नेशनल हाइवे (NH) के अटके हुए 14 प्रोजेक्ट के काम में भी तेजी देखने को मिलेगी। इनमें से कई प्रोजेक्ट के निर्माण का काम तो चालू है, लेकिन कई जगहों पर छोटी-छोटी परेशानियां की वजह बार-बार सड़क निर्माण का रुक रहा है। इसको लेकर हाल ही में केंद्र सरकार ने एक लिस्ट बनाई, जिसमें बिहार के एक दर्जन से ज्यादा प्रोजेक्ट को चिह्नित किया गया है, जहां काम में लगातार तेजी हो रही है।
केंद्र की इस लिस्ट शामिल है प्रोजेक्ट
केंद्र ने बिहार को ऐसे प्रोजेक्ट के काम में तेजी लाने के लिए कहा है। केंद्र की इस लिस्ट में आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे सहित 14 NH प्रोजेक्ट शामिल है। इन सभी प्रोजेक्ट के काम में जमीन अधिग्रहण की समस्या और वन विभाग की मंजूरी के कारण देरी हो रही है। अब केंद्र सरकार ने बिहार को इन सभी प्रोजेक्ट पर जल्द ही काम शुरू करने के लिए कहा है। वहीं बिहार सरकार ने केंद्र को भरोसा दिया है कि इन सभी NH प्रोजेक्ट पर जनवरी महीने की शुरुआत में ही काम शुरू हो जाएगा। साथ ही इन प्रोजेक्ट के काम के बीच में आने वाली समस्याओं दूर कर दिया जाएंगा।
यह भी पढ़ें: Bihar: सड़कों के निर्माण को लेकर विभाग का बड़ा फैसला; ऐसे मजबूत और टिकाऊ बनेंगी गांवों की सड़कें
इन प्रोजेक्ट का काम रुका
केंद्र सरकार की लिस्ट के अनुसार, कल्याणपुर-ताल दशहरा में समस्तीपुर में जमीन अधिग्रहण की समस्या है। वहीं मुंगेर-मिर्जाचौकी में मुंगेर में भी जमीन अधिग्रहण का मामला फंसा है। आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे पर पटना, गया और जहानाबाद प्रोजेक्ट के लिए जमीन नहीं मिल पा रही। वहीं उमगांव-सहरसा में सुपौल और सहरसा में वन विभाग से जमीन की मंजूरी नहीं मिल रही है। इसके अलावा बहादुरगंज-अररिया, रिविलगंज बाईपास, भभुआ बाईपास, मुजफ्फरपुर-सोनबरसा, बांका, रामनगर-रोसड़ा, अमदाबाद-मनिहारी, कटोरिया, जंदाहा बाईपास, पंजवारा बाईपास के काम में जमीन अधिग्रहण और वन विभाग की परेशानी के कारण काम रुका हुआ है। वहीं शेरपुर-दिघवारा में सारण में जमीन अधिग्रहण की समस्या है।
संबंधित खबरें
बिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
8 hrs agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
10 hrs agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
1 day agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
1 day agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
1 day agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
1 day agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines