बिहार में तकनीकी शिक्षा होगी मजबूत, SBTE बिहार और IIT मुंबई के बीच एमओयू साइन

Bihar News: बिहार में तकनीकी शिक्षा को लेकर राज्य तकनीकी शिक्षा पर्षद (SBTE) और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मुंबई के प्रतिष्ठित स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट के बीच एक एमओयू साइन हुआ है। इस अवसर पर राज्य तकनीकी शिक्षा पर्षद सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि यह समझौता तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में बिहार के लिए के बड़ा परिवर्तन साबित होगा।

Bihar News, IIT, Bihar, SBTE, National Education Policy, बिहार समाचार, आईआईटी, बिहार, एसबीटीई, राष्ट्रीय शिक्षा नीति

SBTE बिहार और IIT मुंबई के बीच एमओयू साइन

Bihar News: बिहार में तकनीकी शिक्षा को लेकर राज्य तकनीकी शिक्षा पर्षद (SBTE) और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मुंबई के प्रतिष्ठित स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट के बीच एक एमओयू साइन हुआ है। इस समझौते के तहत अब बिहार के लाखों छात्र तकनीकी कौशल प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। यह एमओयू IIT मुंबई के राष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित Spoken Tutorial Initiative के अंतर्गत किया गया है, जो भारत सरकार के राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020) और स्किल इंडिया मिशन के उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है।

विज्ञापन

इन कोर्स से मिलेगा रोजगार

इस कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं को विभिन्न आधुनिक सॉफ्टवेयर टूल्स जैसे Python, Java, C++, LinuX, LaTeX, LibreOffice, MySQL, PHP, Blender, GIMP आदि में ऑनलाइन वीडियो आधारित मुफ्त प्रशिक्षण दिया जाएगा, जो मल्टीलिंगुअल (हिंदी, अंग्रेजी सहित अन्य भारतीय भाषाओं) में उपलब्ध होगा। इस समझौते के माध्यम से SBTE से संबद्ध सभी संस्थानों में छात्र स्वप्रेरित डिजिटल लर्निंग, ऑनलाइन टेस्टिंग, और राष्ट्रीय स्तर का सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकेंगे, जिससे उनकी रोजगार योग्य स्किल्स में अभूतपूर्व वृद्धि होगी।

विज्ञापन

छात्र कम लागत में सीखेंगे बहुत कुछ

इस अवसर पर राज्य तकनीकी शिक्षा पर्षद सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि यह समझौता तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में बिहार के लिए के बड़ा परिवर्तन साबित होगा। हमारा उद्देश्य केवल डिग्री तक सीमित नहीं, बल्कि छात्रों को व्यवहारिक ज्ञान एवं आधुनिक तकनीकी दक्षताओं से युक्त बनाना है, जिससे वे राष्ट्रीय व वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर सकें। Spoken Tutorial की सहायता से छात्र कम लागत में उच्च स्तरीय कंटेंट तक पहुंच बना सकेंगे, जिससे अभ्यास आधारित सीखना आसान होगा।

छात्रों को होगा लाभ

डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि यह समझौता न केवल छात्रों को लाभान्वित करेगा, बल्कि संकाय सदस्यों और तकनीकी संस्थानों के लिए भी कार्यक्रम के रूप में कार्य करेगा। कार्यक्रम के अंतर्गत संस्थानों में लोकल कोऑर्डिनेटर्स नियुक्त किए जाएंगे जो छात्रों को पंजीकरण, प्रशिक्षण और मूल्यांकन प्रक्रिया में सहायता करेंगे।

विज्ञापन

इन शिक्षण संस्थानों होगा लागू

SBTE ने यह सुनिश्चित किया है कि अगले 6 महीनों में राज्य के सभी सरकारी पॉलिटेक्निक व इंजीनियरिंग संस्थानों में Spoken Tutorial की पहुंच और इसे अनिवार्य रूप से लागू किया जाएगा।

इसके मुख्य लाभ

फ्री वीडियो बेस्ड सर्टिफाइड प्रशिक्षण

विज्ञापन

ऑनलाइन मूल्यांकन और प्रमाणपत्र IIT मुंबई द्वारा

ऑफलाइन और ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों के लिए सुलभ लर्निंग

विज्ञापन

रोजगारोन्मुख कोर्स सामग्री और अभ्यास आधारित शिक्षण

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ