बिहार शिक्षक भर्ती पर बड़ा फैसला, सिर्फ एक ही परीक्षा होगी, छात्र संगठनों से बातचीत के बाद CM सम्राट चौधरी का ऐलान

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों को बड़ी राहत देते हुए दो चरणों के एग्जाम का नियम वापस ले लिया है. छात्र संगठनों से सफल बातचीत के बाद सीएम सम्राट चौधरी ने ट्वीट कर जानकारी दी कि भर्ती परीक्षा अब केवल एक ही चरण में होगी. सरकार के इस बड़े फैसले से लाखों अभ्यर्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई है.

Bihar Cm Samrat Chaudhary

बिहार के लाखों शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए राजधानी पटना से बहुत बड़ी और राहत भरी खबर Credit: Social Media

बिहार के लाखों शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए राजधानी पटना से बहुत बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है. राज्य सरकार ने चौथे चरण की शिक्षक बहाली यानी BPSC TRE-4 परीक्षा के पैटर्न को लेकर बड़ा फैसला लिया है. अब अभ्यर्थियों को पीटी (PT) और मेंस (Mains) की दो अलग-अलग परीक्षाएं नहीं देनी होंगी. आयोग यह परीक्षा पहले की तरह सिर्फ एक ही चरण में आयोजित करेगा. इस बड़े फैसले की जानकारी खुद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट साझा कर दी. उन्होंने बताया कि सरकार छात्रों और युवाओं की मांगों को लेकर पूरी तरह संवेदनशील है.
पटना के गर्दनीबाग में प्रदर्शन कर रहे प्रतियोगी अभ्यर्थियों की मांगों पर विचार के बाद सरकार और छात्र नेताओं के बीच कुल 10 प्रमुख बिंदुओं पर सहमति बन गई है.

विज्ञापन

सीएम सम्राट चौधरी ने की घोषणा

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट में लिखा कि सरकार शुरू से ही युवाओं और अभ्यर्थियों की मांगों को लेकर गंभीर रही है. शिक्षा विभाग के अधिकारियों और छात्र प्रतिनिधियों की बैठक के बाद यह फैसला लिया गया कि TRE-4 परीक्षा एकल चरण में ही होगी. इसके साथ ही 9 अन्य महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए हैं. इसके अलावा भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता और सुधार के लिए पटना हाईकोर्ट के जज की अध्यक्षता में एक ‘विशेषज्ञ समिति’ गठित की गई है, जो छात्रों की शिकायतों की सुनवाई करेगी. साथ ही समस्याओं के त्वरित निपटारे के लिए ‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’ और ‘सहयोग शिविर’ की भी व्यवस्था की गई है. इसके माध्यम से छात्रों की समस्याओं का समाधान 30 दिनों के भीतर किया जा रहा है. सरकार छात्रों के कल्याण और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए सदैव प्रतिबद्ध है.

विज्ञापन

इन 10 अहम बिंदुओं पर बनी सहमति

  • एकल परीक्षा: BPSC TRE-4 में अलग से पीटी और मेंस नहीं होगा, केवल एक परीक्षा होगी.
  • समय पर परीक्षाएं: BPSC की सभी परीक्षाएं तय कैलेंडर के अनुसार समयबद्ध होंगी.
  • जांच और BET: 1799 दारोगा भर्ती जांच और असिस्टेंट प्रोफेसर से पहले बिहार पात्रता परीक्षा (BET) पर सुधार कमेटी निर्णय लेगी.
  • लाइब्रेरियन भर्ती: लाइब्रेरियन बहाली प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी.
  • संविदा कोटा: संविदा कर्मियों को वेटेज देने के लिए अलग कोटे पर हाईलेवल कमेटी विचार करेगी.
  • डोमिसाइल नीति: सभी भर्तियों में अधिकतम डोमिसाइल नीति लागू की जाएगी.
  • उम्र सीमा में छूट: अधिकतम उम्र सीमा का मामला परीक्षा सुधार कमेटी के समक्ष रखा जाएगा.
  • परीक्षा कैलेंडर: सभी भर्तियों का वार्षिक कैलेंडर सख्ती से लागू होगा.
  • पारदर्शिता: पेपर, ओएमआर और आंसर की प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी.
  • पेपर लीक जांच: AEDO, सेनेटरी आदि परीक्षाओं के पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच EOU करेगी.

छात्र संगठनों से वार्ता के बाद बनी बात

बीते कुछ दिनों से अभ्यर्थी शिक्षक भर्ती परीक्षा को दो चरणों में कराने के प्रस्ताव का विरोध कर रहे थे और इसे एक ही परीक्षा के रूप में आयोजित करने की मांग पर अड़े थे. छात्रों की चिंताओं और मांगों को देखते हुए गुरुवार को शासन स्तर पर छात्र संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक हुई. इस बैठक में अभ्यर्थियों की मांगों पर सहमति बनी और सरकार ने दो परीक्षाओं के नियम को वापस ले लिया. सरकार के इस फैसले से पटना समेत पूरे प्रदेश में तैयारी कर रहे शिक्षक अभ्यर्थियों ने राहत की सांस ली है और फैसले का स्वागत किया है. एकल परीक्षा होने से भर्ती प्रक्रिया में तेजी आएगी और लाखों युवाओं का शिक्षक बनने का सपना जल्द पूरा हो सकेगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ