Bihar Teacher Assaulted Student (बबलू उपाध्याय, बक्सर): बिहार के बक्सर जिले में 5वीं क्लास के बच्चे की पिटाई का मामला सामने आया है। प्राइवेट स्कूल का मामला है। माथे पर तिलक लगाकर और हाथ में रक्षासूत्र बांधकर स्कूल पहुंचे 5वीं क्लास के छात्र शिक्षक ने बुरी तरह मारपीट। उसे मुंह पर थप्पड़ ही थप्पड़ मारे और घसीटते हुए कमरे से बाहर निकाल दिया। बच्चे ने घर जाकर परिजनों को घटना के बारे में बताया।
परिजन उसे मेडिकल कराकर थाने ले गए और पुलिस का मेडिकल रिपोर्ट के साथ टीचर के खिलाफ लिखित शिकायत दी। वहीं स्कूल के प्रिंसिपल ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि तिलक लगाकर स्कूल में आना प्रतिबंधित है, इसके बावजूद बच्चे को तिलक लगाकर भेज दिया। स्कूल प्रबंधन की मनमानी पर भी परिजनों का गुस्सा भड़का। वहीं मामला जानने के बाद प्रदेश के छात्र नेता भड़क गए और थाने पहुंचकर बच्चे को इंसाफ दिलाने की मांग की।
यह भी पढ़ें:120KM स्पीड…ड्राइविंग की लाइव स्ट्रीमिंग और 7 की मौत; हादसे से पहले का वीडियो वायरल
टीचर ने बच्चे को मां-बाप को गंवार कहा
मिली जानकारी के अनुसार, मामला जिले के चुरामनपुर में खुले कार्मल स्कूल का है। 5वीं क्लास के छात्र कृष्ण चन्द्र ने स्कूल के शिक्षक विन्सेंट पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। औद्योगिक थाने में लिखित शिकायत दी गई है। छात्र ने अपने लिखित शिकायत में बताया है कि वह बक्सर के मित्रलोक कॉलोनी निवासी राम राघवेंद्र पंडित का पुत्र है। वह चुरामनपुर में स्थित कार्मल स्कूल में 5वीं क्लास में पढ़ता है।
गत 25 सितम्बर दिन मंगलवार को जैसे ही वह क्लास में पहुंचकर बैग पर लगी धूल को हटाने लगा, संस्कृत के टीचर विन्सेंट आए। उन्होंने मेरे माथे पर तिलक और हाथ में रक्षासूत्र देखा और डांटने लगे। इस बीच उन्होंने पहले स्कूल बैग को उठाकर नींचे फेक दिया और फिर हाथ पकड़कर घसीटते हुए क्लास से बाहर निकाल दिया। इतना ही नहीं उसके मुंह पर थप्पड़ भी मारे। उन्होंने यह भी कहा कि माता-पिता गंवार हैं, तभी तो तिलक और रक्षासूत्र बांधकर स्कूल भेज देते हैं।
यह भी पढ़ें:कार में मिली 5 लाशें; पति-पत्नी, 2 बच्चे और बुजुर्ग महिला मृतकों में शामिल, सुसाइड नोट भी बरामद
जिला शिक्षा अधिकारी के जांच का आदेश
वहीं इस घटना पर संज्ञान लेने के बाद एक्शन में आए जिला शिक्षा पदाधिकारी अमरेंद्र पांडेय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए DPO को जांच करने आदेश दिए। साथ ही जांच रिपोर्ट तलब कर ली और निर्देश दिए कि किसी भी धर्म के बच्चे के साथ स्कूल में भेदभाव करके उसे प्रताड़ित किया जाएगा तो इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
बक्सर के छात्र संगठन से जुड़े नेता ने कहा कि शिक्षा के मंदिर में इस तरह की हरकत की जितनी निंदा की जाए कम है। बक्सर प्रभु श्री राम की शिक्षा स्थली है और इसमें चंदन टीका लगाने और रक्षा कवच बांधने पर बच्चे के साथ मारपीट की घटना शर्मनाक है। जिलाधिकारी और शिक्षा विभाग के अधिकारी जल्द से जल्द जांच करके कार्रवाई करें नहीं तो छात्र आन्दोलन करेंगे।
यह भी पढ़ें:महालक्ष्मी के ‘कातिल’ का कबूलनामा; सुसाइड नोट में लिखा सच, पेड़ से लटकी मिली युवक की लाश
संबंधित खबरें
बिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
3 hrs agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
5 hrs agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
1 day agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
1 day agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
1 day agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
1 day agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines