Bihar Sultanganj Agavanee Bridge Collapsed: बिहार के भागलपुर में शनिवार को सुल्तानगंज अगवानी गंगा पुल के पिलर 9 का सुपर स्ट्रक्चर नदी में गिर गया। गंगा जलस्तर बढ़ने के चलते यह घटना घटी है। पिलर नंबर 9 और 10 के बीच का स्लैब नदी में बह गया। ये तीसरी बार है जब इस पुल का स्ट्रक्चर गिरा है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। बता दें कि बिहार में पिछले 2 साल में 21 पुल गिरे हैं। इनमें से 15 पुल तो पुराने और छोटे थे।
बीते साल 4 जून 2023 को भी अगवानी की ओर से पिलर नंबर 9,10,11 और 12 का सुपर स्ट्रक्चर नदी में गिर गया था। 30 अप्रैल 2022 को भी हवा के झोंके से पिलर संख्या 5 गिर गया था। पुल का निर्माण कार्य 4 जुलाई 2024 तक पूरा होना था लेकिन अब इसे बढ़ाकर 2026 तक किया है।
प्रोजेक्टर पूरा होते ही उत्तर बिहार से जुड़ जाएगा झारखंड
बता दें ये पुल अगुवानी और सुल्तानगंज घाट के बीच बन रहा है। जो नेशनल हाईवे 80 और 31 को जोड़ेगा। प्रोजेक्ट पूरा होते ही उत्तर बिहार और झारखंड सीधा जुड़ जाएगा। पुल के बनने के बाद खगड़िया से भागलपुर के बीच की दूरी 90 से घटकर मात्र 30 किमी. रह जाएगी।
सीएम नीतीश कुमार ने 2014 में किया था शिलान्यास
ये पुल बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक है। इस परियोजना की लागत 170 करोड़ रुपये हैं। सीएम नीतीश कुमार ने 23 फरवरी 2014 को इस कार्य का शिलान्यास किया था। यह पुल 3 किलोमीटर लंबा है। जबकि एप्रोच रोड़ की कुल लंबाई 25 किलोमीटर है।
ये भी पढ़ेंः प्राइवेट पार्ट पर चाकू मारे, स्तन काटे, बिहार की नाबालिग बच्ची के साथ कोलकाता जैसा कांड
स्थानीय युवक बोला- तेज धमाका हुआ
वहीं एक स्थानीय नागरिक ने बताया कि मैंने पुल का हिस्सा गिरते हुए देखा। 9 नंबर का पिलर गिर गया है। उसके ऊपर मशीन थी वो भी पानी में गिर गई। ऊपर वाला सेगमेंट पूरी तरह पानी में बह गया। पिलर जब पानी में गिरा तो बहुत तेज आवाज आई ऐसा लग रहा था कि हवाई जहाज जा रहा है।
ये भी पढ़ेंः Video: Tejasvi Yadav ने दिखाया बिहार का गुंडाराज, ट्वीट से नीतीश सरकार पर उठाए सवाल
संबंधित खबरें
Bihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
10 hrs agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
10 hrs agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
13 hrs agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
13 hrs agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
19 hrs agoबेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
2 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
2 days agoजीविका से जुड़कर मीना बनीं आत्मनिर्भर, केक कारोबार से संवारा भविष्य
3 days agoबिहार में मेडिकल कॉलेजों के लिए PPP मॉडल
4 days agoबिहार में 1 नवंबर से शुरू होगी धान खरीद, तय हो गया MSP रेट
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines