बिहार में गिरा एक और पुल, 3 साल में तीसरी बार पानी में बहा, स्थानीय युवक बोला- तेज धमाके की आवाज आई

Bihar Bridge Collapsed: बिहार में गंगा नदी पर बन रहा सुल्तानगंज अगवानी पुल तीन साल में तीसरी बार हादसे का शिकार हो गया। इससे पहले 2022 और 2023 में इस पुल का हिस्सा नदी में बह गया था।

Bihar Sultanganj Agavanee Bridge Collapsed

बिहार में सुल्तानगंज अगवानी ब्रिज तीन साल में तीसरी बार गिरा

विज्ञापन

Bihar Sultanganj Agavanee Bridge Collapsed: बिहार के भागलपुर में शनिवार को सुल्तानगंज अगवानी गंगा पुल के पिलर 9 का सुपर स्ट्रक्चर नदी में गिर गया। गंगा जलस्तर बढ़ने के चलते यह घटना घटी है। पिलर नंबर 9 और 10 के बीच का स्लैब नदी में बह गया। ये तीसरी बार है जब इस पुल का स्ट्रक्चर गिरा है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। बता दें कि बिहार में पिछले 2 साल में 21 पुल गिरे हैं। इनमें से 15 पुल तो पुराने और छोटे थे।

बीते साल 4 जून 2023 को भी अगवानी की ओर से पिलर नंबर 9,10,11 और 12 का सुपर स्ट्रक्चर नदी में गिर गया था। 30 अप्रैल 2022 को भी हवा के झोंके से पिलर संख्या 5 गिर गया था। पुल का निर्माण कार्य 4 जुलाई 2024 तक पूरा होना था लेकिन अब इसे बढ़ाकर 2026 तक किया है।

विज्ञापन

प्रोजेक्टर पूरा होते ही उत्तर बिहार से जुड़ जाएगा झारखंड

बता दें ये पुल अगुवानी और सुल्तानगंज घाट के बीच बन रहा है। जो नेशनल हाईवे 80 और 31 को जोड़ेगा। प्रोजेक्ट पूरा होते ही उत्तर बिहार और झारखंड सीधा जुड़ जाएगा। पुल के बनने के बाद खगड़िया से भागलपुर के बीच की दूरी 90 से घटकर मात्र 30 किमी. रह जाएगी।

सीएम नीतीश कुमार ने 2014 में किया था शिलान्यास

ये पुल बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक है। इस परियोजना की लागत 170 करोड़ रुपये हैं। सीएम नीतीश कुमार ने 23 फरवरी 2014 को इस कार्य का शिलान्यास किया था। यह पुल 3 किलोमीटर लंबा है। जबकि एप्रोच रोड़ की कुल लंबाई 25 किलोमीटर है।

विज्ञापन

विज्ञापन

स्थानीय युवक बोला- तेज धमाका हुआ

वहीं एक स्थानीय नागरिक ने बताया कि मैंने पुल का हिस्सा गिरते हुए देखा। 9 नंबर का पिलर गिर गया है। उसके ऊपर मशीन थी वो भी पानी में गिर गई। ऊपर वाला सेगमेंट पूरी तरह पानी में बह गया। पिलर जब पानी में गिरा तो बहुत तेज आवाज आई ऐसा लग रहा था कि हवाई जहाज जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ