Bihar Earthquake Scary Video Viral: भूकंप के नाम से ही लोगों में दहशत होने लगती है। इतिहास गवाह है कि भूकंप कितनी बार हुआ है कि भूकंप ने सैकड़ों लोगों की जान ले ली। हजारों लोगों को बेघर कर दिया। बीती रात से लेकर आज सुबह तक एक के बाद एक भारत-पाकिस्तान समेत 4 देशों में भूकंप के झटकों ने लोगों को इतना डरा दिया। लोगों की नींद गायब हो गई। पहली रात को ढाई बजे नेपाल में भूकंप आया जिसके असर से बिहार और उसके कई इलाकों की धरती कांपने लगी। फिर पाकिस्तान में भूकंप आया और अब तिब्बत में आए भूकंप के झटकों से धरती डोल गई। ऐसे में लोगों में डर का माहौल है और वो सदमे में हैं। बिहार से कुछ ऐसे ही डराने वाले वीडियो सामने आए हैं जिन्हें देख आप कंपन का अंदाजा लगा सकते हैं।
सोते-सोते जाग गए लोग
बिहार में आए भूकंप की कंपन से लोगों की नींद आधी रात को खुल गई और वो डर के मारे घरों से बाहर निकल आए। एक व्यक्ति ने बताया कि हम लोग सोए हुए थे, अचानक से पलंग हिलने लगा… पंखा हिलने लगा। हम लोगों में दहशत हो गई और सब घर से बाहर निकल आए कि दोबारा वापस भूकंप न आ जाए।
यह भी पढ़ें: भारत-पाकिस्तान समेत इन 4 देशों में भूकंप के झटके, कांपी धरती, जानें कितनी रही तीव्रता
कितनी देर रहा भूकंप
उस व्यक्ति ने बताया कि भूकंप करीब दो से ढाई सेकेंड रहा जिससे सभी में डर का माहौल बन गया। सभी अपने घरों में से अपने परिवार वालों के साथ बाहर निकल आए। बहुत देर तक लोग अपने घरों के अंदर नहीं गए क्योंकि उन्हें लग रहा था कि कहीं दोबारा झटके न आ जाएं।
सोते-सोते डर गए लोग
एक महिला ने भी भूकंप के अनुभव को साझा किया और बताया कि हम लोग रात को सोए हुए थे को एकाएक बेड हिलने लगा और हमें पता चल गया की ये भूकंप है। हम डर गए और रात को घर से बाहर आ गए। सभी में काफी डर था।
आधी रात को घर से भागे
एक व्यक्ति ने बताया जैसे ही भूकंप आया तो हमने झटकों को महसूस किया। हम डर गए और तुरंत घर से भागे। अपने परिजनों को भी घर से बाहर निकाला। रिश्तेदारों को फोन कर सूचना दी की भूकंप आया है तो घर से बाहर निकल जाओ। बहुत तेज झटका था अचानक ऐसा लगा कि पूरा घर हिलने लगा है।
हिलने लगे पंखे और पलंग
जैसे ही भूकंप आया तो घरों के पंखे, दरवाजे और पलंग हिलने लगे। झटका इतना तेज था कि पूरा घर थर-थर कांपने लगा। धरती हिलने लगी और लोगों में डर का माहौल था और वो सदमे थे।
सोशल मीडिया पर भूकंप के ऐसे कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जिन्हें देख आप भूकंप के झटकों का अंदाजा लगा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: आधी रात को फिर कांपी धरती, नेपाल में आया 5.5 तीव्रता का भूकंप, बिहार में भी महसूस हुए झटके
संबंधित खबरें
दिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 20 कोच, कई नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी
9 hrs agoछठ से पहले बिहार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ेगा
9 hrs agoबिहार विधान परिषद में भर्ती विवाद, सौ से ज्यादा कर्मचारियों की एंट्री बंद
1 day agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
1 day agoपटना में 3 शूटर मुठभेड़ में ढेर, भड़के लोगों का हंगामा, पुलिस का लाठीचार्ज
1 day ago8 महीने से सैलरी न मिलने पर कटोरा लेकर मांगी भीख मांगने बैठी सरकारी अधिकारी
2 days agoपटना के कोल्ड स्टोरेज में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, एक्सपायर सामान बरामद
2 days agoचार बैग से निकला 10 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर दो महिलाएं गिरफ्तार
2 days agoबिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
3 days agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines